Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहित ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई:एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए, मुंबई का सबसे बड़ा रनचेज; रिकॉर्ड्स

    5 hours ago

    1

    0

    मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई। वे किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बने। रोहित के अब कोलकाता के खिलाफ 1161 रन हो गए हैं। इस जीत के साथ मुंबई ने 14 साल बाद IPL में अपना पहला मैच जीत लिया। टीम ने 2012 में आखिरी बार टूर्नामेंट में ऐसा किया था। तब चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। MI Vs KKR मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया मुंबई इंडियंस ने IPL इतिहास का अपना सबसे बड़ा रनचेज पूरा करते हुए 224 रन का लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले टीम का दूसरा सबसे बड़ा चेज 219 रन का था, जो उसने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2021 में किया था। रोहित ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई रोहित शर्मा ने ने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह IPL में उनकी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले उनका सबसे तेज अर्धशतक 25 गेंदों में आया था, जो उन्होंने 2015 के फाइनल में चेन्नई के खिलाफ लगाया था। रोहित ने 50वीं बार IPL में 50+ स्कोर बनाया रोहित ने IPL में 50वीं बार 50+ स्कोर बनाया। वे इस सूची में चौथे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली 72 स्कोर के साथ टॉप पर हैं। उनके बाद डेविड वॉर्नर (66) और शिखर धवन (53) का नंबर आता है। रोहित किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा 1161 रन बनाए हैं। वे किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सूची में विराट कोहली पंजाब किंग्स (1159) और चेन्नई सुपर किंग्स (1146) के खिलाफ रन बनाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। रहाणे ने MI के खिलाफ छठी बार 50+ स्कोर बनाया अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छठी बार 50+ स्कोर बनाया। वे इस लिस्ट में शिखर धवन, क्रिस गेल, मनीष पांडे और विराट कोहली के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि केएल राहुल 9 अर्धशतकों के साथ टॉप पर हैं। नरेन सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले विदेशी सुनील नरेन IPL में सबसे ज्यादा 190 मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। उनके बाद कीरोन पोलार्ड (189) दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर 184-184 मैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस 300 IPL मैच खेलने वाली पहली IPL टीम मुंबई इंडियंस 300 IPL मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई। इंग्लिश टीम समरसेट और पाकिस्तान ने टी-20 में सबसे ज्यादा 303-303 मैच खेले हैं। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6-विकेट से हराया:14 साल बाद IPL में पहला मैच जीता; रोहित-रिकेल्टन ने फिफ्टी लगाई मुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा रन चेज किया और IPL में 14 साल बाद पहला मैच जीत लिया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। MI ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर अनुकुल के डाइविंग कैच से रोहित आउट:रहाणे के चोटिल होने पर रिंकू ने कप्तानी की, रमनदीप ने डिप्स लगाए; मोमेंट्स मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में कई मोमेंट्स देखने को मिले। रोहित शर्मा को अनुकुल रॉय ने शानदार डाइविंग कैच लेकर आउट किया। वहीं अजिंक्य रहाणे चोटिल होकर बाहर हुए तो कप्तानी की जिम्मेदारी रिंकू सिंह ने संभाली। पूरी खबर CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी:धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबर IPL 2026 में तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर भास्कर IPL रैंकिंग- चेन्नई या मुंबई, कौन है ऑलटाइम नंबर-1:दिल्ली-पंजाब से आगे विराट की RCB, पिछले चार साल में गिल की टीम टॉप पर IPL की ऑलटाइम बेस्ट टीम कौन सी है- इस सवाल का जवाब हमेशा बहस में उलझा रहता है। कोई ट्रॉफियों के आधार पर किसी टीम को आगे रखता है तो कोई अपनी पसंद मुताबिक किसी को टॉपर बताता है। इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हमने 18 सीजन (2008–2025) के डेटा के आधार पर एक ऑल-टाइम रैंकिंग तैयार की है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा नीब करौरी धाम पर्यटन स्थल घोषित:जन्मस्थली फिरोजाबाद में कन्वेंशन सेंटर 90% तैयार, अप्रैल 2026 तक पूरा होगा
    Next Article
    केरल के CM बोले-सॉफ्ट हिंदुत्व से कांग्रेस का वोट खिसका:इससे भाजपा को फायदा; राज्य में सांप्रदायिक राजनीति की कोई जगह नहीं

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment