Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस:आरोपी दीपक शर्मा को ₹15 लाख का लालच दिया गया, पूछताछ में बताया-घर के बाहर गोलियां चलाने का था काम

    3 hours ago

    1

    0

    फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में जानकारी सामने आई है कि आरोपी दीपक शर्मा को फरार आरोपी शुभम लोंकर की ओर से 15 लाख रुपए देने का वादा किया गया था। सीएनएन न्यूज18 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दीपक को सिर्फ रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलियां चलाने के लिए कहा गया था। इसके लिए उसे 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे, जबकि बाकी 14.50 लाख रुपए बाद में देने की बात थी। पूछताछ में दीपक शर्मा ने यह भी कबूल किया कि उसने पैसों के लिए फायरिंग करने की हामी भरी थी। उसने बताया कि उस पर 8 लाख रुपये का कर्ज था और उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। बता दें कि 31 जनवरी देर रात रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12:45 बजे फायरिंग की थी। कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई थी। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच की जांच में फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने गोली चलाने के मुख्य आरोपी दीपक शर्मा समेत कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया। अब तक 12 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। मामले में आरोपियों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) लगाया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के तार लॉरेंस गैंग से जुड़े हो सकते हैं। सबसे पहले 5 आरोपियों को पुणे से पकड़ा गया। इन पर शूटर को स्कूटर और हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। गिरफ्तार लोगों में आदित्य गायकवाड़, सिद्धार्थ येनपुरे, समर्थ पोमाजी, स्वप्निल साकट और आसाराम फासले उर्फ बाबू शामिल हैं। इसके बाद मुंबई पुलिस और STF के संयुक्त ऑपरेशन में हरियाणा और राजस्थान से अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मुख्य शूटर दीपक शर्मा शामिल है, जिसे हरियाणा के बहादुरगढ़ से पकड़ा गया। साथ ही मामले में सनी ठाकुर, सोनू ठाकुर, ऋतिक यादव, विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज और विशाल ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कटरीना कैफ-विक्की कौशल के बेटे विहान को आलिया भट्ट ने भेजा स्पेशल सरप्राइज, न्यू मॉम नेइंस्टा स्टोरी में दिखाई क्यूट गिफ्ट की झलक
    Next Article
    दिल्ली हाई कोर्ट ने जुबिन नौटियाल से पूछा:उत्तराखंड की बजाय यहां क्यों दायर किया पर्सनालिटी राइट्स केस, क्षेत्राधिकार पर उठाए सवाल

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment