Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज ठाकरे बोले- यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें:वरना लात मारूंगा; मुंबई गुजरात को नहीं मिला, इससे कुछ ताकतें अब भी नाराज

    6 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने रविवार को आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर ​​​​​दादर स्थित शिवतीर्थ मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मराठी एकता का आह्वान किया और कहा कि राज्य की भाषा, जमीन और पहचान पर खतरा है। राज ठाकरे ने कहा- उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोगों को महाराष्ट्र में हिंदी थोपने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्हें समझना चाहिए कि हिंदी आपकी भाषा नहीं है। मुझे किसी भाषा से नफरत नहीं है, लेकिन अगर इसे थोपने की कोशिश करोगे, तो मैं आपको लात मारूंगा। MNS चीफ ने कहा- कुछ ताकतें अभी भी इस बात से नाराज हैं कि मुंबई गुजरात के बजाय महाराष्ट्र को मिल गया। वे अब अडाणी ग्रुप के जरिए मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) पर कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रही हैं। राज्य के लगभग हर बड़े क्षेत्र में अडाणी समूह की भागीदारी बढ़ती जा रही है। उद्धव बोले- मराठी मानुष के लिए हमने अपने मतभेद भुला दिए उद्धव और राज ठाकरे बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव को लेकर शिवतीर्थ मैदान में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा- भाजपा हर चुनाव से पहले हिंदू-मुस्लिम और मराठी–गैर मराठी का मुद्दा उठाकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा- मराठी मानुष, हिंदुओं और महाराष्ट्र के हित में उन्होंने अपने सभी मतभेद भुला दिए हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा को हम नहीं चाहिए, क्योंकि हम उन्हें मुंबई को हड़पने नहीं देंगे। भाजपा का हिंदुत्व और राष्ट्रवाद झूठा है। भाजपा की नीतियां अब ‘नेशन फर्स्ट’ नहीं, बल्कि ‘करप्शन फर्स्ट’ की ओर बढ़ गई हैं। ठाकरे बोले- महायुति ने 3 साल में मुंबई बर्बाद किया उद्धव ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों से पूछो कि शिवसेना ने 25 साल में क्या किया और उन्होंने 3 सालों में मुंबई को कैसे बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि मुंबई को खून बहाकर हासिल किया गया था। इस हमले को रोकने के लिए आप जैसे सैनिकों के साथ लड़ना हमारा कर्तव्य है। बालासाहेब ठाकरे ने हमें सिखाया था कि अगर कोई तुम पर हाथ उठाए तो उसका हाथ तोड़ दो। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि ठाकरे परिवार के अस्तित्व का पता लगाने वाले लोग अभी पैदा ही नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस कहते है कि मुझे उद्धव ठाकरे का विकास पर दिया गया भाषण दिखाओ, मैं तुम्हें 300 रुपए दूंगा। मुझे उनका चुराया हुआ पैसा नहीं चाहिए। ठाकरे ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी को ऐसा भाषण दिखाओ जिसमें तुमने हिंदू-मुस्लिम राजनीति न की हो, मैं तु्म्हें 1000 रुपए दूंगा। यह सब आडानीवाद चल रहा है। क्या मुंबई को फिर से बॉम्बे बनाने की उनकी चाल नहीं है। राज-उद्धव का आरोप- BJP मुंबई को अडाणी के जरिए लूट रही राज-उद्धव ने BJP पर मुंबई को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी शहर को गुजरात से जोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुंबई और महाराष्ट्र की संपत्तियों को गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले समूह को सौंपा जा रहा है। राज ने आरोप लगाया कि 2014 में BJP के सत्ता में आने के बाद, सरकार ने लगातार अडाणी का पक्ष लिया। प्रस्तावित वधावन बंदरगाह का जिक्र करते हुए राज ने कहा कि यह गुजरात के पास है और दावा किया कि पालघर, ठाणे और मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को नियंत्रित करना मुंबई को नियंत्रित करने की एक बड़ी योजना का हिस्सा है। राज ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट का हवाला देते हुए कहा कि लंबी अवधि की योजना मुंबई को गुजरात से जोड़ना है, अगर BMC हमारे साथ है तो वे अडाणी को जमीन नहीं बेच सकते।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान में माइनस 2°, उत्तराखंड में -16°C तापमान:MP-UP में घना कोहरा, बिहार में कोल्ड-डे का अलर्ट: दिल्ली में 13 साल का रिकॉर्ड टूटा
    Next Article
    हिमाचल के सोलन में भीषण आग, बच्ची जिंदा जली:8 लोग लापता, 6 मकान जलकर राख; कई सिलेंडर फटे, अर्की बाजार में मची भगदड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment