Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, 10 माह का मानदेय बकाया:एटा में CDO कार्यालय पर धरना, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

    1 hour ago

    2

    0

    एटा जिले के विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय पर सैकड़ों ग्राम रोजगार सेवकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार संघ के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में रोजगार सेवकों ने अपने 10 माह से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग उठाई। रोजगार सेवकों का आरोप है कि उन्हें पिछले दस माह से मानदेय नहीं मिला है। पूर्व में कुछ धनराशि जारी भी हुई थी, लेकिन वह सभी तक नहीं पहुंच सकी। इसके अलावा करीब दो वर्षों से ईपीएफ की राशि भी उनके यूएएन खातों में जमा नहीं की गई है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। जिला अध्यक्ष सनोज कुमार के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याओं को लेकर लिखित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी पीयूष रावत को सौंपा। इसके बाद सभी रोजगार सेवक वापस विकास भवन लौटकर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया और उपायुक्त मनरेगा प्रभु दयाल को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे उपायुक्त मनरेगा ने दो दिन के भीतर मानदेय की फीडिंग कर भुगतान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही मार्च 2026 तक का बकाया मानदेय दिलाने की बात भी कही। हालांकि, रोजगार सेवकों ने स्पष्ट किया कि यदि 31 मार्च 2026 तक उनका पूरा मानदेय नहीं मिला, तो वे 1 अप्रैल से कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके साथ ही अगले सप्ताह कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना देने की भी चेतावनी दी है। रोजगार सेवकों ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारियों की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी-योगी जेवर एयरपोर्ट से 108 सीटें साध गए:अखिलेश के 'नोएडा खौफ' पर तंज कसा, डबल इंजन सरकार की तारीफ की
    Next Article
    रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:मुजफ्फरनगर में हादसा, चालक फरार; इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment