Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजनाथ सिंह ने लखनऊ में चखा पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद:रक्षा मंत्री ने शहर की पाक परंपरा की सराहना की

    11 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान शहर की समृद्ध खान-पान परंपरा का लुत्फ उठाया। वह जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शुक्ला के गोमतीनगर स्थित विवेक खंड-3 आवास पर पहुंचे, जहां उनके स्वागत में लखनऊ के पारंपरिक और विविध व्यंजनों की श्रृंखला परोसी गई। रक्षा मंत्री ने पुराने चौक और राजा बाजार की प्रसिद्ध दुकानों में तैयार गाय के दूध से बनी लखनऊ की मशहूर मक्खन मलाई, दूध की बर्फी, मट्ठा, मलाई गिलौरी और चाट का स्वाद चखा। उन्होंने शहर की खान-पान संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ की पाक परंपरा देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखती है और इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है। मुलाकात कर उनका हालचाल जाना रक्षा मंत्री ने डॉ. राघवेंद्र शुक्ला के परिवारजनों माताजी निर्मला शुक्ला, पत्नी डॉ. शील शुक्ला, भाई रवींद्र शुक्ला, भतीजी अर्शिता शुक्ला और डॉ. शशि शेखर से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह, कार्यकारी महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे, सचिव संजय निगम, सी.जी. नायर, संगठन सचिव अभिनव शुक्ला और परमहंस जनकल्याण समिति के कोषाध्यक्ष आर.डी. चौबे ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि राजधानी लखनऊ को हाल ही में उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खान-पान की परंपराओं के आधार पर यूनेस्को (UNESCO) ने ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ के रूप में चयनित किया है। इस चयन से शहर की पाक कला को वैश्विक पहचान मिली है। ये लोग शामिल हुए इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, पार्षद अनुराग मिश्रा और राजीव दीक्षित सहित कई नेता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तरुण खटीक हत्याकांड, परिजन को आर्थिक मदद:शामली से सैकड़ों लोग दिल्ली में शोक सभा में हुए शामिल
    Next Article
    एडीजी कानपुर ने एसआई भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment