Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजपाल यादव की भतीजी की शादी में पहुंचे राजनीतिक दिग्गज:जेल से रिहाई के बाद घर आए एक्टर, शादी में मेहमानों का किया स्वागत

    6 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में गुरुवार रात बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की भतीजी की शादी संपन्न हुई। इस समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। राजपाल यादव ने जेल से रिहा होने के बाद सीधे इस पारिवारिक आयोजन में हिस्सा लिया और मेहमानों का स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, भाजपा एमएलसी सुधीर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और सपा नेता लखन प्रताप सिंह जैसे प्रमुख लोग शादी में शामिल हुए। नोएडा से आई बारात का स्वागत राजपाल यादव और उनके परिवार ने किया। सभी राजनीतिक मेहमानों ने राजपाल यादव को बधाई दी। पहले देखिए 3 तस्वीरें… राजपाल यादव हाल ही में चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आए हैं। उनकी रिहाई शादी से दो दिन पहले हुई, जिससे परिवार की खुशियां दोगुनी हो गईं। वह सीधे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए घर पहुंचे। शादी से एक दिन पहले, बुधवार को भी रस्में निभाई गईं, जिसमें राजपाल यादव का परिवार के साथ डांस करते हुए एक वीडियो भी सामने आया था। दिन के समय आसपास के लोग और परिचित उन्हें बधाई देने पहुंचे। राजपाल यादव को जेल भेजने वाले उद्योगपति माधव गोपाल अग्रवाल भी शाहजहांपुर के निवासी हैं। यह मामला उन्ही की कंपनी से संबंधित है जिससे राजपाल यादव ने फिल्म बनाने के लिए कर्ज लिया था, जिसे अब निवेश भी बताया जा रहा है। हालांकि इस प्रकरण में अब तक कंपनी की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नही आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में निवेश के नाम पर 90 लाख की ठगी:सर्राफा की दुकान खोलने के नाम पर ऐंठे रुपए, फिर पार्टनरशिप से मुकरा
    Next Article
    सड़क हादसे में लैया चना विक्रेता की मौत:ठेला लेकर वापस जाते समय कार ने मारी टक्कर, बोनट पर लेकर 1 किलोमीटर तक दौड़ता रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment