Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में लैया चना विक्रेता की मौत:ठेला लेकर वापस जाते समय कार ने मारी टक्कर, बोनट पर लेकर 1 किलोमीटर तक दौड़ता रहा

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में कार सवार ने लैया चना विक्रेता को टक्कर मार दी। वह अपना ठेला लेकर घर की तरफ जा रहा था। तभी पीछे आई तेज रफ्तार वैगन कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के विक्रेता गाड़ी के बोनट पर जा गिरा। जिसे लेकर कार सवार एक किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाता रहा। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। मूल रूप से बदायूं स्थित निजामपुर निवासी विमल पाल (32) पराग चौराहे के पास लैया चना का ठेला लगाते थे। दोस्त राजेश ने बताया विमल बुधवार रात करीब 9.30 बजे पराग चौराहे से अपना लैया चना का ठेला लेकर घर वापस जा रहा था। घर से कुछ दूर पहले रास्ते में एक तेज रफ्तार वैगनआर कार के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। एक किलोमीटर तक दौड़ाई गाड़ी बोनट पर गिरने के बाद भी कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी बल्कि रफ्तार तेज कर दी। वहीं विमल लगातार कार का वाइपर पकड़कर कार चालक से रोकने की विनती करता रहा। चालक ने कार रोकने के बजाय बेतरतीब तरीके से कार चलाता रहा। लगभग 1 किलोमीटर तक कार दौड़ाने के बाद लॉ कॉलेज गेट के सामने संतुलन बिगड़ने से विमल कार के नीचे गिर गए। वहीं कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। विमल को गंभीर हालत में देखकर एक परिचित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया एवं पत्नी ममता और करीबी दोस्तों को जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर उसे लोगबंधु अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से विमल की पत्नी ममता और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजपाल यादव की भतीजी की शादी में पहुंचे राजनीतिक दिग्गज:जेल से रिहाई के बाद घर आए एक्टर, शादी में मेहमानों का किया स्वागत
    Next Article
    लखनऊ में एरा हॉस्पिटल के बाहर वकील से मारपीट:पार्किंग के विवाद गार्ड से हुआ झगड़ा, डंडे से सिर पर किया वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment