Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रजिस्ट्री कार्यालय आज भी खुलेंगे, बैनामे शाम 6 बजे तक:वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में एक घंटा बढ़ाया गया कार्य समय

    2 hours ago

    1

    0

    वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में बैनामों की संख्या बढ़ाने और आम जनता को सुविधा देने के उद्देश्य से शासन ने रविवार को रजिस्ट्री कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, वित्तीय वर्ष के शेष कार्य दिवसों में कार्य का समय एक घंटा बढ़ाकर शाम छह बजे तक कर दिया गया है। प्रदेश के महानिरीक्षक निबंधन अमित गुप्ता ने सभी जनपदों के उप और सहायक महानिरीक्षक निबंधन तथा उप निबंधकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए। आदेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने के अंतिम सप्ताह में उप निबंधक कार्यालयों में अधिकतम कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। इसी क्रम में आज (रविवार) सभी उप निबंधक कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की भांति खोलकर बैनामे कराए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत, अब बैनामे शाम छह बजे तक किए जा सकेंगे। विभागीय वेबसाइट पर टाइम स्लॉट शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगा, जबकि पहले यह शाम चार बजे तक ही मिलता था। महानिरीक्षक ने स्थानीय दस्तावेज लेखक संघ, बार एसोसिएशन और अन्य संबंधित पक्षों को इस नई व्यवस्था की जानकारी देने का भी निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ पहुंचाना है। मेरठ जनपद के सहायक महानिरीक्षक शर्मा नवीन कुमार एस ने बताया कि महानिरीक्षक के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी उप निबंधकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में रिटायर IAS के बंद घर में चोरी:बाथरूम की खिड़की काटकर घुसे चोर, मटके में रखे 5 हजार रुपए चुरा ले गए
    Next Article
    मऊ में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित:बच्चियों को सम्मानित कर बेबी किट बांटी, योजनाओं की जानकारी दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment