Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

    14 hours ago

    1

    0

    राजस्थान पुलिस के अपराधी गिरोह रोधी विशेष कार्य बल (एजीटीएफ) ने जोधपुर में लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गिरोह से जुड़े दो कथित शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है जिन पर पंजाब पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले के जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सन्नी उर्फ कट्टा (23) और राजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला (23) के रूप में हुई है।एजीटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. ने बताया कि दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से जोधपुर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एजीटीएफ को उनके सिरोही में होने और वहां से जोधपुर की ओर बढ़ने की सूचना मिली थी जिसके बाद जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से कैलाश नगर स्थित ‘होटल सनसिटी इन’ के कमरा नंबर-204 में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार किया गया। दिनेश ने बताया कि दोनों ने शुरुआत में अपनी पहचान नवीन जाखड़ और आशू बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पूछताछ के दौरान उन्होंने पंजाब में वांछित अपराधी होने की बात स्वीकार की।उन्होंने बताया कि दोनों अबोहर में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा और फाजिल्का में साहिल सेन की हत्या समेत कई मामलों में वांछित हैं और दोनों के खिलाफ पंजाब में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, लूट, संपत्ति संबंधी अपराध और शस्त्र अधिनियम समेत कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से 83 ग्राम अफीम दूध, एक रिवॉल्वर, 88,100 रुपये, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सिद्धांत ने बताया कि दोनों करीब डेढ़ साल पहले हत्या की वारदातों को अंजाम देने के बाद नेपाल चले गए थे और वहां से लौटकर मध्यप्रदेश के रास्ते राजस्थान पहुंचे थे।उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके जोधपुर आने के मकसद तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और उनके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा
    Next Article
    Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment