Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान के 15 शहरों में दिन का तापमान 35°C+:MP के नर्मदापुरम में भी 39°C, हरियाणा में भी 35°C; उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश-बर्फबारी

    5 hours ago

    1

    0

    राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचने लगा है। मध्य प्रदेश में अप्रैल जैसी गर्मी मार्च में ही होने लगी है। कई शहरों में पारा दिन का तापमान 39°C के पार पहुंच गया है। अगले 4 दिन में तापमान 40°C के ज्यादा हो सकता है। गुरुवार को नर्मदापुरम में दिन का तापमान 39°C रहा। राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को राज्य के 15 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 35°C से ज्यादा रहा। भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी, कोटा समेत अन्य शहरों में दिन का तापमान बढ़ गया है। अगले दो सप्ताह तेज गर्मी से कुछ हिस्सों में हीटवेव का अनुमान है। हरियाणा में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही तापमान 35°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। बुधवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 35°C तक पहुंचा। दूसरी ओर, पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। अगले 2 दिन मौसम का हाल… 7-8 मार्च- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में हल्की बारिश के आसार हैं। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में मार्च के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी, अगले 4 दिन में 40°C तक पहुंचेगा पारा मध्य प्रदेश में अप्रैल जैसी गर्मी मार्च में ही होने लगी है। कई शहरों में पारा दिन का तापमान 39°C के पार पहुंच गया है। अगले 4 दिन में तापमान 40°C के ज्यादा हो सकता है। गुरुवार को नर्मदापुरम में दिन का तापमान 39°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में अगले दो सप्ताह हीटवेव की संभावना, पारा 35°C से ज्यादा, भीलवाड़ा-कोटा समेत कई शहरों में गर्मी बढ़ी राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को राज्य के 15 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 35°C से ज्यादा रहा। भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी, कोटा समेत अन्य शहरों में दिन का तापमान बढ़ गया है। अगले दो सप्ताह तेज गर्मी से कुछ हिस्सों में हीटवेव का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य के 9 शहरों में 33°C तापमान, गुरुग्राम में 35°C तक पहुंचा, इस महीने चलेगी हीटवेव हरियाणा में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही तापमान 35°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। बुधवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 35°C तक पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: देहरादून-ऊधम सिंह नगर में दिन का तापमान 31°C पार, 8 से 11 मार्च तक बर्फबारी की संभावना उत्तराखंड में देहरादून और ऊधम सिंह नगर में पारा 31°C के पार चला गया है। हालांकि अगले 2-3 दिनों तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने की संभावना नहीं है। विभाग की मानें तो 8 मार्च से 11 मार्च तक पहाड़ी जिलों में मौसम बदलेगा और बारिश व बर्फबारी होगी। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 7 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, ऊंचे पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना हिमाचल प्रदेश में 7 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के आसार हैं। इसका असर 11 मार्च तक नजर आएगा। कल अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 8 को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 9 से 11 मार्च तक फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूस से तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने 30 दिनों के लिए दी छूट, ईरान से जंग के बीच क्यों बदला ट्रंप का मूड?
    Next Article
    'हमारे इलाके को ईरान जंग में क्यों घसीटा?', UAE अरबपति ने ट्रंप को लिखा ओपन लेटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment