Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान के तापमान में 8°C की गिरावट:बिहार में आंधी-बिजली से 20 लोगों की मौत, हरियाणा में 15 हजार पेड़ उखड़े; हिमाचल में 4.8°C पारा

    3 hours ago

    2

    0

    राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल चुका है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक बादलों का लंबा ट्रफ बना हुआ है, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का असर है। पिछले 24 घंटे में भी बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी और तेज बारिश हुई है। सोमवार को राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण एक दिन में तापमान में 8°C की गिरावट आई। जयपुर समेत कई शहरों को अधिकतम तापमान 35°C से कम रहा। मध्य प्रदेश में मई महीने में तेज गर्मी की जगह बारिश और आंधी का असर है। सोमवार को 15 जिलों बारिश और ओलावृष्टि हुई। बिहार में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 6 जिलों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हरियाणा में तेज आंधी से 15 हजार से ज्यादा पेड़ उखड़ गए। हिमाचल प्रदेश के सोलन का तापमान सोमवार को 4.8°C रहा। यह मई महीने का अब तक का सबसे कम तापमान रहा है। इससे पहले 14 मई 2021 को 9.4°C तापमान रहा था। ताबो का पारा 3.5°C और कुकुमसैरी का 4.1°C रहा। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, भोपाल समेत 39 जिलों में आज अलर्ट मध्य प्रदेश में मई महीने में तेज गर्मी की जगह बारिश और आंधी की स्थिति है। सोमवार को 15 जिलों बारिश और ओलावृष्टि का असर रहा। कई जगहों पर तेज आंधी भी चली। मौसम विभाग ने आज भोपाल समेत 39 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में 8°C तक गिरा पारा, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट; जैसलमेर में सबसे ज्यादा गर्मी राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण एक दिन में तापमान में 8°C की गिरावट आई। जयपुर, अलवर, सीकर, पिलानी समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सोमवार को 35°C से कम रहा। 5 और 6 मई को भी राज्य के 11 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: आंधी-बारिश और बिजली के कारण 14 लोगों की मौत, आज 18 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार में सोमवार को आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। 2 महिलाएं झुलस गईं। मोतिहारी में 5, औरंगाबाद में 4, गयाजी में 3 लोगों जान गई है। पेड़ के नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 18 जिलों भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि की भी संभावना, केदारनाथ में स्नोफॉल उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी को सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: राज्य में गर्मी के सीजन में 'ठंड' का रिकॉर्ड, सोलन का पारा 4.8°C पहुंचा हिमाचल प्रदेश के सोलन का तापमान सोमवार को 4.8°C रहा। यह मई महीने का अब तक का सबसे कम तापमान रहा है। इससे पहले 14 मई 2021 को 9.4°C तापमान रहा था। ताबो का पारा 3.5°C और कुकुमसैरी का 4.1°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LNG भंडारण बढ़ाने की तैयारी में भारत, देश के अलग-अलग हिस्सों में 7 नए टैंक बनाने का प्रस्ताव
    Next Article
    योगी सरकार ने दी राहत, प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment