Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में निकली शिव बारात,घोड़े पर सवार हुए भोलेनाथ:108 ऑटो रिक्शा से निकाली गई शोभायात्रा; 525 शिवलिंग पर एकसाथ जलाभिषेक

    13 hours ago

    1

    0

    राजस्थान में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवभक्त झूमते-गाते बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अलवर सहित सभी शहरों में भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में विशेष सजावट की गई। भक्त दूध, घी, शहद से अभिषेक किया। शाम को सीकर के कल्याण धाम से शिव बारात निकाली गई। भगवान शिव एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में डमरू लिए घोड़े पर सवार थे। जयपुर के ताड़केश्वर मंदिर में रविवार सुबह 3 बजे हुई भस्म आरती और महाभिषेक के बाद भक्तों के लिए कपाट खोले गए। उदयपुर में एकलिंगनाथजी के दर्शन के लिए भक्त डीजे की धुन पर शिव आराधना करते हुए पहुंचे। कोटा के शिवपुरी धाम में 525 शिवलिंग के दर्शन के लिए सुबह से भक्तों की लाइन लगी है। झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में स्थित थाकाजी मंदिर के पास मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इससे 12 श्रद्धालु घायल हो गए। कोटा शहर के अमलेश्वर मंदिर के कपाट भी आज खुले हैं। करीब 100 साल पुराने इस मंदिर में केवल महाशिवरात्रि पर पूजा होती है। वहीं, अलवर के प्रमुख त्रिपोलेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव आज दूल्हे के रूप में हैं। जालोर में निकाली गई शोभायात्रा में शिवगणों ने पूरे उत्साह से तांडव किया। अब देखिए- राजस्थान में महाशिवरात्रि पर्व की PHOTOS… …. राजस्थान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. शिव मंदिर, जिसका रास्ता गूगल भी भटक जाता है:महाराणा प्रताप ने बनवाया था, फिसलन भरी पगडंडी, 50 घंटे पैदल चली भास्कर टीम, लेपर्ड-भालू का डर 2. अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IND vs PAK Live : पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले भारत करेगा बैटिंग, भारत के प्लेइंग 11 में 2 बदलाव
    Next Article
    देश की पहली किन्नर शंकराचार्य बनीं हिमांगी, पुष्कर होगा पीठ:भोपाल में कहा- ‘सनातन न मानने वाले पाकिस्तान जाएं’; 60 धर्मांतरित किन्नरों की ‘घर वापसी’

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment