Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में पारा 38°C तक पहुंचा:MP के 25 जिलों में तापमान 33°C के पार; उत्तराखंड में 8 मार्च से बारिश-बर्फबारी की संभावना

    2 hours ago

    1

    0

    देशभर में मौसम ने एक बार फिर अलग-अलग तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में तेज गर्मी होने लगी है, जबकि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मार्च की शुरुआत के साथ ही मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38°C से ज्यादा दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में मंगलवार को प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में पारा 33 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान धार में 35.9°C रहा। वहीं छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 36.5°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शिमला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन बाद हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड में देहरादून सहित मैदानी जिलों में तापमान बढ़ रहा है, जबकि 8 मार्च से 5 जिलों में बारिश व बर्फबारी होगी। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2 दिन मौसम का हाल… 6-7 मार्च- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर फैसला आज:BJP का संजय पर दांव, कांग्रेस में देर रात तक 3 के नाम पर चर्चा, 1 राहुल गांधी ने सुझाया
    Next Article
    ईरान युद्ध पर ट्रंप ने खुद को दिए 10 में 15 नंबर, बोले- हम मजबूत स्थिति में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment