Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान-MP में आंधी-बारिश से 5 मौतें:यूपी समेत 23 राज्यों में बारिश, गर्मी से राहत; मानसून 4 जून को केरलम पहुंच सकता है

    13 hours ago

    1

    0

    मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले अनुमान में इसके 26 अप्रैल को केरलम पहुंचने का अनुमान था। मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है। इधर 23 राज्यों में जून की शुरुआत के साथ गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा और बिहार के कई इलाकों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई। कई जगह बादल छाने से तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के नीमच में सोमवार रात मकान की छत ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर में दीवार ढहने से दो बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार सुबह एक घंटे तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। कई जगह सड़कें धंस गईं। फुटपाथ धंसने से 25 फीट का गड्‌ढा बन गया। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में सेहत का ख्याल रखने का तरीका बताने वाली ये खबर पढ़ लीजिए... जरूरत की खबर- गर्मियों में लें नेचुरल कूलिंग हर्ब्स: बॉडी टेंपरेचर करे कंट्रोल, डिटॉक्स में मददगार, जानें किन्हें नहीं लेना चाहिए गर्मियों में पसीना, थकान और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण बताते हैं कि शरीर लगातार हीट हो रहा है। इससे बचने लिए इंडियन किचन में कुछ नेचुरल कूलिंग हर्ब्स हमेशा मौजूद रहते हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- कूलिंग हर्ब्स शरीर को कैसे फायदा पहुंचाते हैं? इन्हें डाइट में कैसे शामिल करें? पढ़ें पूरी खबर… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… केरलम में 6 जून तक तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 6 जून के बीच केरलम के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। मंगलवार को मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी 11 जिलों में यलो अलर्ट है। बुधवार को 4 जिलों, गुरुवार को 8 जिलों और शुक्रवार को 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। बाकी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिर सकती है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। अगले दो दिन के मौसम का हाल 3 जून: 4 जून: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: श्योपुर में एक रात में 9.6°C लुढ़का पारा; नीमच में आंधी से छत गिरी, मां-बेटे की मौत प्रदेश के आधे हिस्से में पिछले 24 घंटे में आंधी, बारिश और ओले गिरे। बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। श्योपुर में एक ही रात में तापमान 9.6°C लुढ़क गया। नीमच में के सिंगोली में सोमवार रात जर्जर मकान की छत ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: आगरा में तेज बारिश से फुटपाथ धंसा, घरों में पानी घुसा; यूपी के 9 जिलों में अलर्ट उत्तर प्रदेश के आगरा में आज सुबह तेज बारिश हुई। इससे कारण कई जगह सड़कें धंस गईं। फुटपाथ धंसने से 25 फीट का गड्ढा हो गया। इसमें ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली समा गई। सड़क किनारे खड़ीं कारें और ट्रक भी गड्‌ढों में पलट गए। एक मकान गिर गया। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर में आंधी-तूफान से 3 की मौत, रिसोर्ट की दीवार गिरी; 19 जिलों में बारिश का अलर्ट प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार को जैसलमेर और बाड़मेर में हुए अलग-अलग हादसों में दो बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को सबसे अधिक तापमान फलोदी में 43.8°C दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: राज्य के 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने का अनुमान; कैमूर सबसे गर्म, सीवान-सासाराम में हुई बारिश बिहार में अगले कुछ दिनों तक ज्यादातर जिलों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर और नवादा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 43॰C से 45॰C पहुंच सकता है। बीते 24 घंटे में 40.1॰C के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। जबकि सासाराम और सीवान में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य में 6 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 46°C से 38°C पर आया अधिकतम तामपान हरियाणा में दो वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होने जा रहे हैं। आज से 6 जून तक मौसम बदला हुआ रहेगा। 28 मई को आए वेस्टर्न डिस्टर्वेंस और राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा में 4 दिन बारिश और आंधी-तूफान आए। इससे हरियाणा में अधिकतम तापमान 46°C से गिरकर 37°C से 38°C पर आ गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। 7 जून तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। सोमवार को नैनीताल में 30.5mm, भीमताल में 26mm, कालाढूंगी में 12mm, रामनगर में 8mm और द्वाराहाट में 7.5mm बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में TMC तोड़ सकते हैं निकाले गए विधायक:बोले- हम असली तृणमूल, 50 से ज्यादा MLA साथ; नेता विपक्ष हमारा हो, चुनाव चिन्ह भी मिले
    Next Article
    थरूर बोले- वंदे मातरम लोगों के लिए बोझिल:हर कार्यक्रम में राष्ट्रगीत गाना मुश्किल; इसका समाधान आपसी सहमति से निकाला जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment