Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान-MP समेत 8 राज्यों में लू, अकोला सबसे गर्म, पारा-44°C:वर्धा में गर्मी के कारण आज स्कूल बंद; जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

    7 hours ago

    1

    0

    देश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में तेज गर्मी पड़ने लगी है। पिछले 2 दिन से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और महाराष्ट्र में पारा 40 से 44°C के बीच चल रहा है। बुधवार को महाराष्ट्र के अकोला में 44.2°C, राजस्थान के बाड़मेर में 42.8°C, मध्य प्रदेश के नौगांव में 42°C, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 43.4°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43°C और उत्तर प्रदेश के बांदा में भी पारा 44°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अचानक गर्मी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है। ऐसा मौसम 20 अप्रैल तक रहेगा, जिसके कारण पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी। गर्मी के असर से बच्चों को बचाने के लिए महाराष्ट्र के वर्धा में गुरुवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगा से सटे बंगाल और नगालैंड में आज बिजली गिरने के साथ आंधी-बारिश होने का अनुमान है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बाड़मेर में पारा 42°C पार, रात का तापमान भी बढ़ा प्रदेश में अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। जयपुर समेत 4 जिलों में सीजन की सबसे गर्म रात रही। इन शहरों में रात का तापमान 28°C से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बाड़मेर राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.8°C था। मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते तापमान में 2 से 3°C तक और बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 16 जिलों में लू का अलर्ट, छतरपुर के नौगांव में तापमान 42°C प्रदेश के 16 जिलों में आज हीटवेव यानी, लू की चेतावनी जारी की गई है। सीजन में पहली बार 25 शहरों में दिन का तापमान 40°C से ऊपर चल रहा है। प्रदेश में छतरपुर का नौगांव सबसे गर्म रहा। यहां 42.4°C तापमान दर्ज किया गया। बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदलवा दिया गया है। अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: सीजन में पहली बार पारा 44°C पार, बांदा सबसे गर्म बुधवार को सीजन में पहली बार तापमान 44°C के पार पहुंच गया। प्रदेश का बांदा जिला सबसे गर्म रहा, जहां दिन में पारा 44°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा 16 जिलों में तापमान 40°C और उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी हवा अब कमजोर पड़ रही है, इससे अगले 4-5 दिनों में अधिकांश जिलों में तापमान 45°C तक पहुंचने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव, 4 दिन बारिश और ओले गिरने का अलर्ट गुरुवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इसका असर 19 अप्रैल तक नजर आएगा। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिलों में भारी ओलावृष्टि, आंधी व तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, देहरादून में तापमान 36°C के पार प्रदेश के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां हल्की आंधी चल सकती है। 4000 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। देहरादून में तापमान 36°C तक पहुंच गया है। रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में मंगलवार को बर्फबारी हुई थी। हालांकि अब मौसम साफ है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: 7 जिलों में बारिश की संभावना, रांची समेत 6 जिलों में चलेगी लू कई जिलों में पारा 40 डिग्री के आसपास है। पिछले 24 घंटे में सरायकेला 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, रांची में अधिकतम तापमान 35.2 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन में पारे में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। 17-19 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से (3-4) डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पारा 40 डिग्री पार, कई जिलों में लू, रात का तापमान भी बढ़ा बुधवार को प्रदेश का तापमान 2.9°C तक ज्यादा दर्ज किया गया। प्रदेश में रोहतक और फरीदाबाद सबसे गर्म रहे, जहां पारा 40.5°C तक पहुंच गया। इसके अलावा 7 जिलों में तापमान 40°C के करीब दर्ज किया गया, जिससे दिन के समय लू जैसे हालात बनने लगे हैं। रात का तापमान भी बढ़ रहा है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'नारी शक्ति' से लिखेगा नया इतिहास! संसद में महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी- 'माताओं-बहनों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान'
    Next Article
    कोटा में बस पलटी,बाहर गिरे पैसेंजर्स को ट्रॉले ने कुचला:3 मौत, 20 घायल; दावा- सामने वाले कांच पर पत्थर मारा, इसलिए एक्सीडेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment