Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajasthan Police को तनाव मुक्त और संवेदनशील बनाने के लिए जयपुर में विशेष कार्यशाला

    56 minutes ago

    1

    0

    राजस्थान के पुलिसकर्मियों को तनाव प्रबंधन, तल्खी भरे वार्तालाप से निपटने और आम नागरिकों के साथ संवेदनशीलता से पेश आने के तौर-तरीकों पर बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा जयपुर में ‘पुलिसिंग में सकारात्मक व्यवहार’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। एक गैर-सरकारी संगठन की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 15 से 17 अक्टूबर तक चलेगा।एक बयान के अनुसार, प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के दृष्टिकोण और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना तथा पुलिस थानों में नागरिकों के अनुकूल माहौल तैयार करने में मदद करना है। कार्यशाला के पहले दिन आत्म-जागरूकता, पेशेवर पहचान, नैतिकता और मूल्यों पर सत्र होंगे। इनके जरिए प्रतिभागियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और पुलिसिंग के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद मिलेगी।दूसरे दिन पुलिसकर्मियों को कार्यस्थल से जुड़े तनाव को समझने, भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयम बनाए रखने, प्राथमिकताएं तय करने और नागरिकों के साथ संवेदनशीलता से पेश आने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बयान के अनुसार, विभिन्न गतिविधियों के जरिए प्रतिभागियों को तल्खी भरे वार्तालाप, नाराज शिकायतकर्ताओं और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कराया जाएगा। कार्यशाला के अंतिम दिन बेहतर संवाद, ध्यानपूर्वक सुनने और जनता का विश्वास बढ़ाने के उपायों के जरिए प्रशिक्षण में मिली सीख को व्यवहार में लागू करने पर जोर दिया जाएगा।कार्यक्रम में ‘केस स्टडी’, व्यावहारिक अभ्यास, आत्म-मूल्यांकन और सहकर्मियों से मिलने वाले सुझावों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका उद्देश्य रोजमर्रा की पुलिसिंग में पुलिसकर्मियों के व्यवहार, निर्णय लेने की क्षमता और संवाद कौशल में सुधार करना है। यह कार्यशाला ऐसे समय में हो रही है, जब कुछ दिन पहले किशनगढ़ में पार्किंग विवाद के दौरान आरपीएस अधिकारी अंजू यादव द्वारा एक अधिवक्ता को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया था।विवाद के बाद यादव को उनके पद से हटा दिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वदेशी तकनीक से मजबूत होगी सैन्य ताकत, Rajnath Singh ने IITs और DRDO संग मांगा तालमेल
    Next Article
    Peshawar में निजी स्कूल की छत ढहने से 28 बच्चों समेत 29 की मौत, 40 जख्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment