Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कल गाजीपुर आगमन:डीएम-एसपी ने की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा

    8 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 27 फरवरी 2026 को गाजीपुर का दौरा करेंगी। वे सुबह 10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगी और वहां से पुलिस लाइन ऑडिटोरियम जाएंगी। राज्यपाल सुबह 10:10 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक 'तेरा गांव' के दिव्यांग बच्चों से मुलाकात करेंगी और उनका हालचाल जानेंगी। इसके बाद वे दोपहर करीब 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए 26 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन गाजीपुर में एक बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने इस बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। राज्यपाल के आगमन से पहले, दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सकों का एक दल गाजीपुर पहुंचा है। यह टीम बच्चों की चिकित्सीय स्थिति का निरीक्षण करेगी और कार्यक्रम के दौरान उनकी सुरक्षा व सुविधाओं को सुनिश्चित करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपनी जनता पार्टी ने यूजीसी का समर्थन किया:ललितपुर में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन SDM को सौंपा
    Next Article
    हापुड़ में ई-रिक्शा चालक का मिला शव:पुलिस ने ब्रेनवेव्स स्कूल के पास रिक्शा से बरामद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment