Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यसभा चुनाव के लिए 18 जून को मतदान:मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर 8 जून तक नामांकन, 11 जून तक नाम वापसी होगी

    19 hours ago

    1

    0

    भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। अधिसूचना के मुताबिक, खाली सीटों पर 8 जून 2026 तक नामांकन किए जा सकते हैं। 9 जून को जांच के बाद 11 जून तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। काउंटिंग के बाद उसी दिन रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। इन नेताओं का कार्यकाल हो रहा खत्म मध्य प्रदेश से राज्यसभा के तीन सदस्यों का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है। इनमें कांग्रेस के दिग्विजय सिंह जबकि बीजेपी से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी शामिल हैं। सोलंकी 2020 में राज्यसभा सांसद चुने गए थे। दिग्विजय सिंह इस बार चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। उनकी सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम कमलनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा के नाम रेस में हैं। कांग्रेस के लिए संख्याबल जुटाना चुनौती कांग्रेस के लिए मुश्किल यह है कि दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता जा चुकी है। विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी और कांग्रेस के बीच झूल रही हैं। ऐसे में वो किस दल के पक्ष में मतदान करेंगी, फिलहाल निश्चित नहीं है। भारती की सदस्यता जाने के बाद संख्याबल के हिसाब से विधानसभा में बीजेपी के 164, कांग्रेस के 64 जबकि एक भारत आदिवासी पार्टी के विधायक हैं। एक सीट रिक्त है। कुरियन को रिपीट कर सकती है बीजेपी जॉर्ज कुरियन मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे भाजपा के उन पुराने और वफादार नेताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने पार्टी के गठन के समय से ही इसका झंडा थाम रखा है। वे 1980 से पार्टी से जुड़े हैं। हाल ही में उन्होंने केरलम विधानसभा चुनाव में कांजिरापल्ली सीट से किस्मत आजमाई थी, वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। केरलम जैसे राज्य में पार्टी का ईसाई चेहरा होने और केंद्र सरकार में सक्रिय भूमिका के कारण यह माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें एक बार फिर मध्य प्रदेश के कोटे से ही उच्च सदन भेज सकती है। पेशे से वकील कुरियन सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर चुके हैं। वे दक्षिण भारत में प्रधानमंत्री मोदी के प्रमुख अनुवादक की भूमिका भी निभाते रहे हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। कुरियन मध्य प्रदेश से पहली बार अगस्त 2024 में उपचुनाव के जरिए राज्यसभा पहुंचे थे, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सदस्य बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी। ये खबर भी पढ़ें… राज्यसभा की 24 सीटों पर 18 जून को चुनाव 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होगा। इन सीटों से मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच रिटायर हो रहे हैं। इनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह, पूर्व पीएम एच.डी. देवगौड़ा समेत 24 सांसद शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्विशा की मौत की CBI जांच होगी, सरकार की सहमति:समर्थ की जमानत पर सुनवाई ढाई बजे तक टली, महाधिवक्ता ने केस डायरी के लिए समय मांगा
    Next Article
    हिमाचल के शहरी बिजली कंज्यूमर को झटका:किराएदारों की सब्सिडी खत्म; लैंडलॉर्ड को राहत बरकरार, अप्रैल में जिनका बिल ₹750, मई में ₹1850 दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment