Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने शपथ ली:शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे; नीतीश कुमार 10 अप्रैल को शपथ लेंगे

    6 hours ago

    2

    0

    केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) प्रमुख शरद पवार समेत 19 नए और दोबारा चुने गए राज्यसभा सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली। शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने के लिए संसद पहुंचे। शपथ लेने वालों में 5 महाराष्ट्र, 3 ओडिशा, 6 तमिलनाडु और 5 पश्चिम बंगाल के सदस्य है। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन की मौजूदगी में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। दरअसल, 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों को चुनाव हुए थे। अब 18 सांसदों का अभी शपथ लेना बाकी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे। शपथग्रहण की दो तस्वीरें… इन सदस्यों ने शपथ ली… 16 अप्रैल से राज्यसभा का विशेष सत्र सांसदों के शपथ ग्रहण का आयोजन ऐसे समय हो रहा है, जब 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसमें महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े अहम बिल पर चर्चा की जाएगी। वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटें हैं। प्रस्तावित 50% की बढ़ोतरी के साथ सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी, जिसमें से 273 (करीब एक तिहाई) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। सरकार ने 2023 में संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पेश किया था। उसी दौरान इस बिल को आधिकारिक रूप से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ कहा गया। ----------- ये खबर भी पढ़ें… राज्यसभा चुनाव 2026- NDA ने 11 में 9 सीटें जीतीं: कांग्रेस-BJD को 1-1 सीट, बिहार में महागठबंधन ने 3 सीटें गंवाई हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए। इनमें 9 सीटों पर NDA कैंडिडेट्स या NDA समर्थित कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की। कांग्रेस और बीजू जनता दल (BJD) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    48 घंटे के अल्टीमेटम से पहले ही ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी चोट, कुवैत में अल उदीद एयर बेस पर भीषण अटैक; अमेरिकी जहाजों पर भी हमले का दावा
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:NIA कोर्ट ने 6 यूक्रेनी और 1अमेरिकी नागरिक को 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, मिजोरम के रास्ते म्यांमार पहुंचे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment