Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यसभा प्रत्याशी रामप्रताप चौहान जीते तो आगरा का नया रिकॉर्ड:3 राज्यसभा-2 लोकसभा सांसद सहित एक जिले से 5 सांसद होंगे

    8 hours ago

    1

    0

    भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एत्मादपुर के पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह चौहान को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आगरा की राजनीति में नया आंकड़ा बनने जा रहा है। अगर रामप्रताप सिंह चौहान राज्यसभा का चुनाव जीतते हैं तो आगरा जिले से कुल 5 सांसद हो जाएंगे। इनमें 2 लोकसभा सांसद और 3 राज्यसभा सांसद होंगे। आगरा के राजनीतिक इतिहास में एक समय में जिले से 5 सांसद होने का यह पहला मौका होगा। अभी आगरा से 4 सांसद फिलहाल आगरा से लोकसभा में प्रो. एसपी सिंह बघेल आगरा सीट और राजकुमार चाहर फतेहपुर सीकरी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं, राज्यसभा में आगरा से भाजपा के नवीन जैन और समाजवादी पार्टी के रामजीलाल सुमन सदस्य हैं। रामप्रताप चौहान के निर्वाचित होने पर राज्यसभा में आगरा का प्रतिनिधित्व 3 सदस्यों का हो जाएगा। 16 अक्टूबर को चुनाव, जीत पर संख्या 5 उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को चुनाव होना है। भाजपा ने रामप्रताप सिंह चौहान समेत 8 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। रामप्रताप चौहान लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं। उन्होंने 1991 में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया था। इसके बाद वे महानगर, जिला और प्रदेश संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालते हुए 2017 में एत्मादपुर से विधायक बने। वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। संगठन से संसद तक रामप्रताप का सफर रामप्रताप सिंह चौहान के लिए राज्यसभा की उम्मीदवारी संगठन से संसद तक पहुंचने का नया पड़ाव है। वे 2017 में एत्मादपुर से विधायक चुने गए थे। 2022 में विधानसभा टिकट नहीं मिलने के बाद भी संगठन में सक्रिय रहे। 2023 में प्रदेश महामंत्री बनाए गए और 2026 में उन्हें दोबारा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। भाजपा में बढ़ती आगरा की ताकत भाजपा में आगरा की ताकत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जिले की सभी 9 सीटों पर भाजपा विधायक काबिज हैं। इसके अलावा भाजपा के 3 एमएलसी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर के पद भी भाजपा के पास है। संसद में आगरा के 2 सांसद और एक राज्यसभा सदस्य भाजपा के ही हैं। रामप्रताप सिंह चौहान के जीतने के बाद राज्यसभा में आगरा के 2 सांसद भाजपा के हो जाएंगे। आगरा के एक राज्यसभा सदस्य सपा से हैं। एक जिले से 5 सांसद होने का मतलब रामप्रताप के राज्यसभा पहुंचने पर आगरा से संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों की संख्या 4 से बढ़कर 5 हो जाएगी। लोकसभा राज्यसभा इस तरह आगरा की संसदीय तस्वीर में लोकसभा के 2 और राज्यसभा के 3 सदस्य एक साथ होंगे। सभी 9 सीटों पर भाजपा के विधायक इन्होंने भी बढ़ाई भाजपा में आगरा की ताकत
    Click here to Read more
    Prev Article
    पड़ोसी पर ब्लैकमेल का आरोप, महिला ने फांसी लगाई:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जेवर-नकदी और मकान पर लोन कर लाखों हड़पे
    Next Article
    संभल में मुस्लिम महिला ने जताया जान का खतरा:बोली- मुझे कुछ हुआ तो मकान मंदिर के नाम कर देना, जेठ के बेटों पर धमकी देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment