Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिंकू के 4 छक्कों पर झूमीं मंगेतर प्रिया सरोज:बोलीं- वंस मोर, लखनऊ में अखिलेश की बेटियों के साथ देखा मैच

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में क्रिकेटर रिंकू सिंह के लगातार 4 छक्कों पर उनकी मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज में झूम उठीं। वह कुर्सी से उठकर खड़ी हो गईं। कोलकाता नाइट राइडर्स का झंडा लहराते हुए रिंकू को चीयर किया। कहा- वंस मोर। प्रिया सरोज ने कहा कि आज रिंकू सिंह ने मेरे फादर इन ला (ससुर) के लिए शानदार पारी खेली है। आज हम उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। प्रिया सरोज के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दोनों बेटियां अदिति और टीना भी मैच देखने पहुंची थीं। उन्होंने भी रिंकू को चीयर किया। दरअसल, रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सुपर ओवर में हरा दिया। मैच के हीरो रिंकू सिंह रहे। उन्होंने 51 गेंद पर नाबाद 83 रन बनाए। फील्डिंग में 5 कैच लपके। मैच के आखिरी ओवर में ध्रुव राठी की गेंद पर लगातार 4 छक्के जड़े। सुपर ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। देखिए 4 तस्वीरें… रिंकू ने अपनी मां से सुनील नारायण की बात कराई मैच जीतने के बाद रिंकू ने अपनी मां और बहन से वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नारायण की वीडियो कॉल पर बात कराई। इस दौरान रिंकू की बहन ने कहा कि आज बहुत अच्छी बॉलिंग की भइया। इस पर रिंकू ने कहा- भइया नहीं, ब्रदर। क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी दिलचस्प है। बात करीब 3 साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की टीम के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई थी। उसी समारोह में क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू और प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया और यहीं से बातचीत शुरू हुई। रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था कि KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी। -------------- संबंधित खबर भी पढ़िए… 'ऋषभ पंत को रिजाइन कर देना चाहिए':LSG फैंस बोले- पूरन को भेजना गलत फैसला, लखनऊ में व्हीलचेयर पर मैच देखने पहुंचा फैन इकाना में आज खेले गए IPL-2026 के 38वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हरा दिया। यह मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर हुआ। इकाना LSG का होम ग्राउंड है। इस सीजन में LSG ने यहां अब तक 4 मैच खेले और सभी में हार का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अचानक दुकान से चोरी होने लगा माल, गायब हो जाते थे ब्रांडेड कपड़े, कर्मचारी के अंडरवियर ने खोला राज!
    Next Article
    LU में फीस वृद्धि को लेकर NSUI का प्रदर्शन:कटोरा लेकर मांगी भीख, प्रॉक्टोरियल बोर्ड से तीखी झड़प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment