Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिंकू सिंह फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन:कहा- नीतीश राणा ने फुटबॉल सिखाया, पहली बार ओल्ड ट्रैफर्ड में लाइव मैच देखा

    20 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन हैं। उन्होंने बताया कि नीतीश राणा ने उन्हें फुटबॉल से जोड़ा और गेम देखना सिखाया। रिंकू हाल ही में पहली बार लाइव फुटबॉल मैच देखने ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचे थे। जियो-स्टार से बातचीत में रिंकू ने मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैच को याद किया। उन्होंने कहा कि टीवी पर मैच देखने और स्टेडियम में मैच देखने का एक्सपीरियंस बिल्कुल अलग है। रिंकू बोले- फुटबॉल में दिलचस्पी नीतीश की वजह से बढ़ी मैच के दौरान रिंकू ने मैनचेस्टर सिटी को भी सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि उस समय यूनाइटेड अच्छा नहीं खेल रही थी, जबकि सिटी बेहतर प्रदर्शन कर रही थी। रिंकू ने बताया कि फुटबॉल में उनकी दिलचस्पी नीतीश राणा की वजह से बढ़ी। उन्होंने कहा- ‘मैं नीतीश के साथ समय बिताता था। नीतीश फुटबॉल देखते थे और इसी दौरान मैं भी इसमें दिलचस्पी लेने लगा।’ रिंकू के पसंदीदा खिलाड़ी हैं मार्कस रैशफोर्ड रिंकू ने मार्कस रैशफोर्ड को अपना फेवरेट खिलाड़ी बताया। रिंकू ने कहा कि उन्होंने रैशफोर्ड को काफी फॉलो किया है। वहीं ब्रूनो फर्नांडिस का मैदान पर शांत अंदाज भी उन्हें पसंद है। मैनचेस्टर यूनाइटेड का अगला मुकाबला फुलहम के खिलाफ प्रीमियर लीग के 2026-27 सीजन में 20 सितंबर को होगा। यह मैच रात 9 बजे से जियोस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकेगा। रिंकू KKR के कप्तान बन सकते हैं IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। अब फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की तलाश है। इसमें रिंकू सिंह के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा है। वे 2018 से KKR का हिस्सा हैं। ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक पावरप्ले में टी-20 के हाईएस्ट स्कोरर:विराट कोहली के 10 शतकों की बराबरी की; रोहित के फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ा भारत ने तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 127 रन से हरा दिया। दिल्ली में खेले गए मुकाबले में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 108 रन बनाए। किसी टी-20 इंटरनेशनल मैच में वे पावरप्ले के हाईएस्ट स्कोरर बन गए। साथ ही उन्होंने ओवरऑल टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों में विराट कोहली की बराबरी की। दोनों के नाम 10 शतक हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहवाग के बेटे आर्यवीर का अंडर-19 डेब्यू, 28 रन बनाए:द्रविड़ के बेटे अन्वय के 38 रन; भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हराया
    Next Article
    एशियन गेम्स में मनु भाकर-तजिंदरपाल सिंह भारत के ध्वजवाहक होंगे:नागोया में शनिवार को ओपनिंग सेरेमनी, 503 खिलाड़ी उतरेंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment