Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहवाग के बेटे आर्यवीर का अंडर-19 डेब्यू, 28 रन बनाए:द्रविड़ के बेटे अन्वय के 38 रन; भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हराया

    19 hours ago

    1

    0

    भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को राजकोट में खेले गए पहले यूथ वनडे में 7 रन से हरा दिया। बारिश के कारण मुकाबला 20-20 ओवर का कर दिया गया था। शुक्रवार को वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अंडर-19 डेब्यू किया। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 28 रन बनाए। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने 18 गेंद में 38 रन की पारी खेली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182/6 बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 175/7 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत अंडर-19 ने तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आर्यवीर ने 5 चौके लगाए आर्यवीर ने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ पारी की शुरुआत की। उन्होंने 26 गेंद में 28 रन बनाए। इसमें 5 चौके शामिल थे। उन्हें स्पेंसर ग्रीन ने आउट किया। इसके बाद लक्ष्य रायचंदानी 15 और कुशाग्र ओझा 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत 65 रन पर 3 विकेट गंवा चुका था। 88 रन पर 4 विकेट, फिर अन्वय ने संभाला भारत ने 11.5 ओवर में 88 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया था। यहां से अन्वय द्रविड़ और यशवर्धन चौहान ने पारी को संभाला। अन्वय ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने तेजी से शॉट लगाने शुरू किए। उन्होंने 18 गेंद में 38 रन बनाए। पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। यशवर्धन का अर्धशतक, भारत 182 तक पहुंचा यशवर्धन चौहान ने 34 गेंद में 54 रन बनाए। 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए। दोनों ने मिलकर भारत की पारी को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। अन्वय 17.3 ओवर में आउट हुए, तब भारत का स्कोर 157/5 था। इसके बाद यशवर्धन भी 19.4 ओवर में आउट हुए। भारत ने 20 ओवर में 182/6 का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत 183 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की। नील पटेल ने 31 गेंद में 45 और हेडन बारबुलोविक ने 24 गेंद में 40 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान जैक कॉजनसेक ने 27 गेंद में 55 रन की तेज पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले में बनाए रखा। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। 18.5 ओवर में उनके आउट होने के समय ऑस्ट्रेलिया 171 रन तक पहुंच चुका था। आखिरी दो ओवर में भारत ने मैच पलटा ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 7 गेंद में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। लेकिन भारत ने लगातार विकेट लेकर उसे 175/7 तक रोक दिया। चार्ल्स हेंडरसन 19.5 ओवर में रन आउट हुए और ब्लेक कैटल आखिरी गेंद पर आउट हो गए। भारत की ओर से यशवर्धन चौहान ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद उलवा, चिगुरुपति वेंकटा, अर्जुन राजपूत और अन्य गेंदबाजों ने भी विकेट हासिल किए। ------------------------ क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़े… भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 108 रन बनाए, सैमसन की फिफ्टी; नीतीश-बिश्नोई को 3-3 विकेट भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियन गेम्स से पहले तैयारियों पर फिर सवाल:30-35 भारतीयों को नहीं मिले कमरे; चीन, कोरिया समेत मेजबान जापान के खिलाड़ियों को भी दिक्कत
    Next Article
    रिंकू सिंह फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन:कहा- नीतीश राणा ने फुटबॉल सिखाया, पहली बार ओल्ड ट्रैफर्ड में लाइव मैच देखा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment