Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रील के बहाने लड़की के हाथ-पैर बांधे...चाकू से गला रेता:बिहार के प्रेमी ने गोंडा आकर किया मर्डर, लगातार पैसे मांग रही थी

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा में बिहार के प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। प्रेमिका को बहाने से मिलने के लिए बुलाया। रील बनाने के बहाने उसके हाथ-पैर बांधे, फिर अचानक चाकू से उसका गला रेत दिया। दोनों की इंस्टग्राम पर दोस्ती हुई थी। प्रेमिका उससे जरूरत के बहाने डेढ़ लाख रुपए ले चुकी थी। उसकी डिमांड बढ़ती ही जा रही थी, जिससे प्रेमी परेशान था। मना करने पर प्रेमिका दबाव बनाने लगी। प्रेमी को ये भी शक था कि उसका किसी और से भी अफेयर है। उसने प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए प्लान बनाया। बिहार से गोंडा आकर प्रेमिका का मर्डर कर दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। मामला देहात कोतवाली इलाके का है। अब पढ़िए पूरा मामला… भीटी भदवाल गांव की रहने वाली शीला (25) इंस्टाग्राम पर रील बनाने की शौकीन थी। इसी दौरान शीला का साल 2022 में इंस्टाग्राम के जरिए बिहार के थाना काराकाट रोहतास के चौगाई निवासी अरुण कुमार से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान कई बार अरुण बिहार से गोंडा आया। शीला से अरुण की मुलाकात होने लगी। इन 4 सालों में जरूरत पड़ने पर अरुण ने शीला को कैश और ऑनलाइन करीब डेढ़ लाख रुपए भेजे। 9 मार्च को भी अखिरी बार अरुण ने शीला को 11 हजार रुपए ऑनलाइन भेजे थे। इसके बाद भी शीला बार-बार अरुण से पैसे की मांग को लेकर दबाव बना रही थी। अरुण कुमार को शक था शीला किसी अन्य लड़के से भी बात करती है। उसे धोखा दे रही है। गन्ने के खेत में वारदात की इसी शक के आधार पर शीला और अरुण कुमार के बीच मनमुटाव हो गया था। इसी से क्षुब्ध होकर अरुण कुमार ने शीला को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। शीला से मिलने के लिए 29 मार्च को गोंडा आ गया। उसने शीला को विश्वास में लेकर भीटी भदवल भवन गांव के पास गन्ने के खेत में मिलने के लिए बुलाया। रील बनाने का बहाना बनाते हुए उसके दोनों हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसके गले पर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद अरुण कुमार भाग गया। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कॉल डिटेल के आधार पर एसओजी, सर्विलांस और देहात कोतवाली समेत 4 टीमें एक्टिव हुईं। शनिवार को गोंडा रेलवे स्टेशन से सोनी गुमटी को जाने वाली रोड से अरुण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया है। भोजपुरी और फिल्मी गानों पर रील बनाती थी शीला के पिता अशोक कुमार ई-रिक्शा चलाते हैं। मां हाउस वाइफ हैं। शीला की 2 बहनें थीं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। शीला के इंस्टाग्राम पर 913 फॉलोअर्स हैं। पहली रील उसने 29 अगस्त 2022 को बनाई थी। भोजपुरी और फिल्मी गानों पर रील बनाती थी। प्रेमिका के लिए प्रेमी ने बेच दी थी दुकान वहीं आरोपी अरुण मोबाइल की दुकान चलाता था। इलेक्ट्रीशियन का काम भी करता था। पिता बैजनाथ किसान हैं। एक भाई और एक बहन हैं। आरोपी अरुण घर में सबसे बड़ा था। अरुण ने 17 नवंबर 2021 को इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। उसके इंस्टाग्राम पर 393 फॉलोअर्स हैं। वह फिल्मी गानों पर रील बनाता था। अरुण ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया, उसने शीला की मदद के लिए अपनी मोबाइल की दुकान तक बेच दी थी। परिवार वाले बार-बार उससे पूछ रहे थे कि दुकान बेचने के बाद रुपए का कहां यूज किया। आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… -------------------- ये खबर भी पढ़ें… किस हॉस्पिटल में किसका ट्रांसप्लांट, सब सीक्रेट:ढाई करोड़ में अफ्रीकी महिला का ऑपरेशन कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का कनेक्शन सिर्फ यूपी ही नहीं, विदेश से भी जुड़ रहा है। विदेशों के मरीज भी यहां चोरी-छिपे किडनी ट्रांसप्लांट कराने आते थे। तस्करों ने दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में किडनी ट्रांसप्लांट का खेल करने के लिए हॉस्पिटल और डॉक्टरों का पैनल बना रखा है। डोनर और रिसीवर दोनों से डील फाइनल होने के बाद यह लोग देश के अलग-अलग ठिकानों पर अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट करते थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू:14 वर्ष की बालिकाओं को लग रहा टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव
    Next Article
    मैनपुरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, दिल्ली से लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment