Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेल महाप्रबंधक का आज निरीक्षण:काकोरी से बरेली तक अमृत भारत कार्यों की होगी जांच

    4 hours ago

    2

    0

    उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय सोमवार को काकोरी से बरेली तक विस्तृत निरीक्षण यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य लखनऊ–मुरादाबाद रेलखंड पर चल रहे विकास कार्यों, सुरक्षा व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं की हकीकत परखना है। उनके साथ मुरादाबाद मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हरदोई रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजे महाप्रबंधक की पहुंचने की संभावना है। सोमवार सुबह विशेष ट्रेन के जरिए निरीक्षण दल काकोरी से अपनी यात्रा शुरू करेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9:55 बजे काकोरी स्टेशन पर निरीक्षण की शुरुआत होगी, जहां रेलवे म्यूजियम और आधुनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली का बारीकी से जायजा लिया जाएगा। इसके बाद 10:25 बजे टीम बालामऊ जंक्शन के लिए निकलेगी। यहां 11:05 से 11:35 तक निरीक्षण का कार्यक्रम है। इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जारी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही क्रू लॉबी का निरीक्षण कर रेल कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और कार्य परिस्थितियों को भी देखा जाएगा। बालामऊ से प्रस्थान के बाद निरीक्षण दल कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे हरदोई रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। यहां भी अमृत भारत योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता, गति और उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और बुनियादी व्यवस्थाओं का भी आकलन किया जाएगा, ताकि सुधार की जरूरत वाले बिंदुओं की पहचान हो सके। इसके बाद 12:40 बजे महाप्रबंधक कौढ़ा की ओर रवाना होंगे और फिर रौजा, शाहजहांपुर और बरेली रेलवे स्टेशन तक उनका काफिला जाएगा। गौरतलब है कि राजेश कुमार पांडेय ने हाल ही में फरवरी में पदभार संभाला है और यह उनका इस रेलखंड का पहला बड़ा निरीक्षण है। रेलवे प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। निरीक्षण के बाद वे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, संभावित अनियमितताओं और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर क्या निर्देश जारी करते हैं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज सीएम योगी आदित्यनाथ का मुजफ्फरनगर दौरा:स्वागत को दुल्हन की तरह सजा शहर, पुलिस लाइन–अहिल्याबाई चौक से नुमाइश ग्राउंड तक रूट फाइनल
    Next Article
    युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की:फर्रुखाबाद में परिजनों को कॉल कर बुलाया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment