Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे कर्मचारी ने छोटे भाई की पत्नी को गोली मारी:जेठानी को पीटने से मना कर रही थी देवरानी, पुलिस ने गोली मारकर आरोपी को पकड़ा

    11 hours ago

    1

    0

    हरदोई में पत्नी को पीट रहे रेलवे कर्मचारी ने बीच बचाव करने आई छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। खाना बनाते समय उसने तमंचे से फायर झोंका। गोली महिला की कमर के पास लगी। वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। हत्याकांड के 24 घंटे के अंदर आरोपी रेलवे कर्मचारी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की रात 2:30 बजे पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारी। आरोपी के पास से एक तमंचा दो कारतूस बरामद किए गए हैं। हत्याकांड शुक्रवार शाम कछौना थाना क्षेत्र के टिकारी के मजरा प्रतापपुर की है। पहले देखिए दो तस्वीरें… अब समझिए पूरा मामला कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर मजरा टिकरी निवासी रामसेवक (30) अपनी पत्नी मंजू (25) और 3 साल के बेटे के साथ गांव में रहते थे। उनके बड़े भाई राजकुमार (40) बालामऊ जंक्शन पर गैंगमैन के पद पर तैनात हैं। पिता चेतराम के निधन के बाद रेलवे में मृतक आश्रित के आधार पर उन्हें रेलवे में नौकरी मिली थी। रेलवे क्वार्टर में अपनी पत्नी किरन (36), दो बेटे और एक बेटी के साथ रहते थे। 9 मार्च को आरोपी राजकुमार अपनी पत्नी किरन के साथ किसी बात को लेकर मारपीट कर रहा था। इस दौरान किरन ने देवरानी मंजू को फोन कर देवर रामसेवक को क्वार्टर पर भेजने लिए कहा। इसके बाद मंजू भी अपने पति के साथ वहीं पहुंची। वहां पहुंचने पर मंजू ने बीच-बचाव कर किरन को राजकुमार के चंगुल से छुड़ाया और उसे अपने साथ प्रतापपुर स्थित घर ले आई थी। इसके बाद करीब चार दिन तक जेठानी किरन गांव में देवर-देवरानी के साथ रह रही थी। शुक्रवार शाम 7 बजे मंजू घर में खाना बना रही थीं, जबकि उनकी जेठानी किरन पास में बैठी थीं। इसी दौरान आरोपी जेठ वहां पहुंचा और घर में गाली-गलौज करने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि जेठ ने अपने पास रखे तमंचे को निकाला और मंजू के पीठ पर फायर कर दिया। गोली लगते ही मंजू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लखनऊ भागने की फिराक में था आरोपी जेठ पति रामसेवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुठेना फाटक की ओर से लखनऊ भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष कछौना अमित सिंह ने बताया आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद ससुराल पक्ष उसे अपने गांव ले आया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी गांव पहुंचा और विवाद के दौरान अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ---------------------------- यह भी पढ़ें यूपी में दरोगा भर्ती परीक्षा, महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवाईं:बाली भी उतारी, ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा कराए यूपी में दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हो गई। प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई। वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेलट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा गया। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बाली निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेशनल चैंबर चुनाव में 1668 व्यापारी चुनेंगे अध्यक्ष:सुबह से हो रहा मतदान, मनोज सिंघल और मनोज गुप्ता के बीच है मुकाबला
    Next Article
    कानपुर में खेत में पानी भरने को लेकर खूनी संघर्ष:दो पक्षों में फरसा-कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चले, 10 से ज्यादा घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment