Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे पुल पर रोडवेज बस-ट्रक की भिड़ंत, VIDEO:एटा में खड़ी कार पर पुल से नीचे गिरे दोनों वाहन; 12 से ज्यादा यात्री घायल

    2 hours ago

    1

    0

    एटा में शनिवार को सवारियों से भरी रोडवेज बस और मोरंग से लदे ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर रेलवे पुल से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रेलवे पुल की है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की ओर से आ रही सवारियों से भरी रोडवेज बस तेज रफ्तार में थी, तभी सामने से मोरंग से भरा ट्रक भी तेज गति से आ रहा था। पुल पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस एक ओर और ट्रक दूसरी ओर पुल से नीचे जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सवार थे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। बस में सवार सुधीर (निवासी बल्लभगढ़) ने बताया कि वह आनंद विहार से बस में सवार हुए थे और हरदोई-फर्रुखाबाद की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया, एटा के रेलवे पुल पर बस तेज गति से चल रही थी। सामने से ट्रक भी तेज रफ्तार में आया और अचानक जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद बस एक तरफ गिर गई और ट्रक दूसरी तरफ। बस में बच्चे और महिलाएं सवार थीं, हर तरफ चीख-पुकार मच गई। इस हादसे ने कुछ देर के लिए पूरे इलाके को दहला दिया। स्थानीय लोग बने फरिश्ता, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और तुरंत एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया। डेढ़ दर्जन घायल, कोई जनहानि नहीं इस भीषण हादसे में करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हुए हैं। राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई और अधिकांश घायलों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों में गंगा देवी (48), श्यामा देवी (55), मुस्कान (8), मानवी (14), प्रीति (26), निखिल (12), निर्जिल (8), सुधीर (32), कोमल (32) और प्रदीप (42) सहित कई लोग शामिल हैं, जो अलग-अलग जिलों और राज्यों से सफर कर रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले खतरनाक परिणामों की याद दिला गया, जहां कुछ सेकंड की चूक से दर्जनों जिंदगियां खतरे में पड़ गईं। चौकी प्रभारी इंद्रपुरी पारस त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद सभी घायलों को उनके घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त बस में लगभग 30 लोग सवार थे, जिनमें से करीब 12 लोग घायल हुए। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में 4 परिवारों के फूंस के घर जलकर राख:लाखों की संपत्ति के नुकसान की आशंका, हवा चलने से तेजी से फैली आग
    Next Article
    वाराणसी में सीरत कांफ्रेस में उठा ईरान-अमेरिका जंग का मुद्दा:मौलाना बोले - ये इस्लामिक नहीं राजनीतिक जंग, इस्लामिक एजुकेशन के साथ दें बच्चों को टेक्नीकल एजुकेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment