Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में सीरत कांफ्रेस में उठा ईरान-अमेरिका जंग का मुद्दा:मौलाना बोले - ये इस्लामिक नहीं राजनीतिक जंग, इस्लामिक एजुकेशन के साथ दें बच्चों को टेक्नीकल एजुकेशन

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के पुरानापुल ईदगाह पर दो दिवसीय सीरत कांफ्रेंस का बीती रात समापन हुआ। रात दस बजे के बाद खत्म हुई इस कांफ्रेंस का अयोजन जमीयत उलमा ए बनारस की तरफ से किया गया था। जिसमें देश के नामचीन उलेमाओं ने हिस्सा लिया और दीन, इस्लाम और देश और दुनिया के मौजूदा हालत पर चर्चा की। ईद दौरान दारुल उलूम देवबंद के मौलाना सलमान बिजनौरी ने ईरान-अमेरिका युद्ध पर बड़ा बयान दिया और कहा यह कोई इस्लामिक जंग नहीं। यह एक राजनीतिक जंग है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को इस्लामिक एजुकेशन के साथ ही साथ टेक्नीकल एजुकेशन देने पर जोर दिया और कहा कि बच्चों तकनिकी शिक्षा दें ताकि वो अपना मुस्तकबिल बलन्द कर सकें और कोई भी गलत सोच उन्हें गुमराह न कर सके। इस दौरान आखरी दिन सात जोड़ों का निकाह भी कराया गया। कांफ्रेंस की देखें तस्वीरें… ईरान-अमेरिका में हो रहा राजनीतिक युद्ध मौलाना सलमान बिजनौरी ने कहा - पूरे देश में शांति और अमन कायम होना बहुत जरूरी है। ईरान और अमेरिका के बीच जो युद्ध चल रहा है । उसे भी अब रुकना चाहिए क्योंकि बहुत से बेगुनाहों का इस जंग में खून बह चुका है। उन्होंने कहा या युद्ध इस्लामिक नहीं बल्कि यह युद्ध पूरी तरह से राजनीतिक है। ईरान अपने ऊपर लगे प्रतिबंधों और अपने यहां मारे गये बेगुनाहों के लिए लड़ाई लड़ रहा है। शादी ब्याह में फिजूल खर्च इस्लाम में नहीं इस कांफ्रेस की सदारत कर रहे दारुल उलूम देवबंद के वाइस चांसलर मुफ़्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा - आज जैसे-जैसे इंसान ज्ञान और कला की ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है वह इस्लाम को समझ रहा है। उन्होंने कहा शादी विवाह में आज हमारे लोगों में फिजूल खर्च बढ़ गया है। जिसका इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं है। मां-बाप को चाहिये वो अपने बच्चों को अच्छे तौर तरीके सिखाएं। बच्चों को गुमराह करने और गलत रस्ते पर ले जाने की कोशिश की जा रही है। बनारस के मुफ्ती वसीम अहमद ने किया खिताब इस दौरान बनारस के मुफ्ती वसीम अहमद ने भी सीरत कांफ्रेंस को खिताब किया। उन्होंने कहा - इस्लाम के रस्ते पर चलने वाला कभी गुमराह नहीं हो सकता। हमारी जो नयी कौम है उसे पैगंबर साहब और उनके सहाबा से सीखना चाहिए। उन्होंने जो इस्लाम को दिया उसे आगे ले जाने में हमें अपनी पूरी कोशिश लगानी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे पुल पर रोडवेज बस-ट्रक की भिड़ंत, VIDEO:एटा में खड़ी कार पर पुल से नीचे गिरे दोनों वाहन; 12 से ज्यादा यात्री घायल
    Next Article
    VIDEO: PSL में ड्रामा, उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर फिर खड़ा हुआ बखेड़ा, मिचेल ने गेंद खेलने से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment