Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे से रिटायर्ड ससुर ने बहू को घसीट-घसीटकर पीटा:कानपुर में पीड़िता बोली- मेरे कपड़े फाड़े, प्राइवेट पार्ट पर हमला किया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रेलवे से रिटायर्ड ससुर ने दहेज की मांग को लेकर बहू को घर से सड़क तक घसीट-घसीटकर पीटा। इस दौरान बहू जान बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन ससुर उसे लगातार मारता रहा। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रही है कि मेरे ससुरालवालों ने मुझे घर में कैद कर रखा है। ससुराल वाले मुझे जान से मारने की प्लानिंग कर रहे हैं।ससुर ने मुझे गालियां दीं, मेरे कपड़े फाड़ दिए और प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। बहू ने बताया- ससुर ने बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। इसके बावजूद ससुरालवालों ने उसका इलाज नहीं कराया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूरा मामला आनंद नगर इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… 2 बीघा जमीन और 20 लाख रुपए की डिमांड मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली युवती की शादी साल 2020 में कानपुर के आनंद नगर के रहने वाले सुशील दुबे के बेटे हिमांशु दुबे से हुई थी। सुशील दुबे रेलवे में बाबू के पद से रिटायर हैं, जबकि हिमांशु एक जूता कंपनी में आईटी मैनेजर है। पीड़िता का आरोप है कि ससुर सुशील दुबे, जेठ अभिषेक, जेठानी श्रुति और सास रमा दहेज को लेकर आए दिन विवाद करते हैं। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष 2 बीघा जमीन और 20 लाख रुपए की मांग कर रहा है। घर पहुंचते ही ससुर ने शुरू की मारपीट पीड़िता के मुताबिक, कुछ दिन पहले वह अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने भाई और भाभी के साथ ससुराल पहुंची। घर का दरवाजा खटखटाकर जैसे ही वह अंदर गई, उसके पति घर पर मौजूद नहीं थे। उसे देखते ही ससुर सुशील दुबे गुस्से में आ गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता की भाभी और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन ससुर ने उन्हें भी धमकाया कि जो भी बीच में आएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। बाल पकड़कर सड़क तक घसीटा पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। इसके बाद बाल पकड़कर उसे सड़क तक घसीटा गया। मारपीट में उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। महिला ने बताया कि उसकी 5 साल की बेटी है। आरोप है कि ससुर और अन्य परिजन उसकी हत्या की साजिश कर रहे हैं। उसे घर में कैद रखा गया। उसने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सुरक्षा की मांग की। मामले में चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया- पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें… जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा:घर में 500 के नोटों के बंडल जले मिले थे; आज सुप्रीम कोर्ट की जांच समिति के सामने पेश होना था इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को इस्तीफा भेज दिया है। 14 मार्च 2025 को उनके दिल्ली स्थित सरकारी घर में आग लगने के दौरान 500-500 के नोटों के बंडल जले मिले थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सिजेरियन डिलीवरी का ग्राफ 50% तक पहुंचा:एक्सपर्ट्स सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए कर रहे मंथन, 3 दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आगाज
    Next Article
    जेल में बंदी ने खुद को आग लगाकर जान दी:लकड़ी के ढेर पर बैठकर माचिस जलाई, प्रतापगढ़ में डिप्टी जेलर समेत 3 सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment