Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ सीपीआई का प्रदर्शन:कम्युनिस्ट नेताओं ने पेपर लीक समेत 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कौंसिल की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने कई मुद्दों पर जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में राम मंदिर चंदा चोरी और पेपर लीक का मुद्दा अहम रहा। 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम के मार्फत राष्ट्रपति को भेजा गया। ज्ञापन एडीएम सिटी ने लिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का विरोध प्रदर्शन कई मु्द्दों पर रहा। कम्युनिस्ट नेताओं ने कहा कि राम मंदिर पर जनता द्वारा चढ़ाया धन, सोना, चांदी की लूट की गई है। परीक्षाओं में पेपर लीक, शिक्षा, स्वास्थ्य का बाज़ारी करण कर दिया गया है। निजी एवं विश्वविद्यालयों की फीस सरकार निर्धारित करे। पेट्रोल के दाम घटाने, उत्तर प्रदेश में बुलेट बडोज़र राज खत्म करने की मांग उठाई गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि महिलाओं, दलितों,आदिवासियों, अल्पसंख्यों के विरुद्ध हो रहे अत्त्याचारों व दमन पर तत्काल रोक लगाई जाए। खनन पर रोक लगाई जाए, पंचायत चुनाव जल्द कराया जाए। भरष्टाचार पर रोक लगाएं, आय से अधिक संपत्ति रखने वाले एमपी, एमएलए और अफसरों पर कार्रवाई हो। प्रदर्शन में कामरेड आनंद मालवीय, इन्द्रसेन सिंह एडवोकेट हाईकोर्ट, जवाहर लाल विश्वकर्मा, मुस्तकीम अहमद, कमल उसरी, शीतला प्रसाद विश्वकर्मा, समर सिंह पटेल, रामबहादुर पटेल, उदयनारायण पटेल, जितेंद्र नाथ प्रजापति, अन्नू सिंह, धर्मराज अडवोकते, सुधीर कुमार, अबुज़फर अंसारी, सरफराज़ अहमद, नसीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने को जीजा-साले करते थे चोरी:सदर में बंद घर से लाखों की चोरी की थी, पहले भी जा चुके हैं जेल
    Next Article
    युवाओं ने की अहीर रेजिमेंट गठन की मांग:कानपुर देहात में निकाली विशाल पदयात्रा, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment