Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवाओं ने की अहीर रेजिमेंट गठन की मांग:कानपुर देहात में निकाली विशाल पदयात्रा, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

    1 day ago

    3

    0

    कानपुर देहात के रसूलाबाद में सोमवार को भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर यादव समाज के युवाओं ने शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली। श्रीकृष्ण सेना एवं अन्य सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के लोगों ने भाग लिया। पदयात्रा विकास नगर स्थित ऋषि आश्रम से शुरू होकर तहसील परिसर पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी शिखा संखवार को सौंपा। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में "अहीर रेजिमेंट अधिकार हमारा है" लिखी तख्तियां और बैनर लिए हुए थे। इस दौरान "जय यादव, जय माधव" और "अहीर रेजिमेंट अधिकार हमारा है" जैसे नारे लगाए गए। तहसील पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार से अहीर रेजिमेंट के गठन पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। पहले देखें, 2 तस्वीरें… ज्ञापन में कहा गया कि अहीर समाज के सैनिकों ने देश की रक्षा में हमेशा वीरता, शौर्य और बलिदान का परिचय दिया है। वक्ताओं ने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांगला की लड़ाई का उल्लेख करते हुए कहा कि अहीर सैनिकों का योगदान भारतीय सैन्य इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है और उसे उचित सम्मान मिलना चाहिए। अहीर रेजिमेंट के गठन से युवाओं में सेना के प्रति आकर्षण बढ़ेगा प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अहीर रेजिमेंट के गठन से युवाओं में सेना के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मांग किसी जाति विशेष के हित के लिए नहीं, बल्कि देश के वीर सैनिकों के सम्मान और उनकी गौरवशाली सैन्य परंपरा को उचित पहचान दिलाने के उद्देश्य से उठाई जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की गई। लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करे सरकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य अंकित यादव ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है तथा इसका उद्देश्य सरकार तक समाज की भावनाओं और मांग को पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेकर समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य अंकित यादव, नरेंद्र यादव, वीरू कुशवाहा, सतेंद्र यादव, प्रधान अरुण यादव, आशीष यादव, छोटू यादव, निर्देश यादव, राहुल यादव, सौरभ यादव, एडवोकेट अनुज यादव, एडवोकेट विकास यादव, एडवोकेट अनुराग यादव, एडवोकेट अनूप यादव, अंकुश यादव, प्रांजुल यादव, अजीत यादव सहित बड़ी संख्या में युवा एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ सीपीआई का प्रदर्शन:कम्युनिस्ट नेताओं ने पेपर लीक समेत 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया
    Next Article
    सनक में उजाड़ दिया परिवार, डबल मर्डर में उम्रकैद:पति-पत्नी की हत्या में समीर को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment