Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर को दिया 4 करोड़ का चेक बाउंस:खाते में सिर्फ 3 रुपए, अयोध्या में चेन्नई की महिला ने दान किया था

    14 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में राम मंदिर को दिए गए 4 करोड़ रुपए के दान का चेक बाउंस होने का मामला सामने आया है। चेन्नई की श्रद्धालु एस. नागलक्ष्मी ने यह चेक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंदिर के कर्मचारियों और सेवादारों की सुविधाओं पर खर्च करने के लिए दिया था। चेक बैंक में जमा होने के बाद खाते में पर्याप्त रकम नहीं मिली। रिपोर्टों के मुताबिक, संबंधित खाते में सिर्फ 3 रुपए थे। इसके चलते 4 करोड़ रुपए का चेक बाउंस हो गया। नागलक्ष्मी की ओर से दिया गया चेक ट्रस्ट ने स्वीकार किया था। ट्रस्ट ने 25 अगस्त को चेक मिलने की पुष्टि भी की थी। हालांकि, ट्रस्ट ने यह स्पष्ट किया था कि चेक का भुगतान बैंक से होने के बाद ही अंतिम रसीद जारी की जाएगी। यानी चेक मिलने के समय ट्रस्ट ने इसे अंतिम रूप से प्राप्त दान नहीं माना था। अब चेक बाउंस होने के बाद मामला चर्चा में है। दानकर्ता ने रखी थी रकम खर्च करने की शर्त दानकर्ता ने ट्रस्ट से लिखित आश्वासन मांगा था कि 4 करोड़ रुपए की रकम मंदिर के कर्मचारियों और सेवादारों की सुविधाओं पर ही खर्च की जाएगी। अब चेक बाउंस होने के बाद इस मामले में ट्रस्ट और दानकर्ता की ओर से आगे क्या कदम उठाया जाता है, इस पर नजर है। बैंक की ओर से संबंधित पक्ष को नोटिस भेजे जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, चेक बाउंस होने की वजह और इसके पीछे दानकर्ता की मंशा को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पहले भी बाउंस हो चुके हैं करीब 15 हजार चेक राम मंदिर के लिए दान में चेक बाउंस होने का यह पहला मामला नहीं है। 2020-21 में मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए निधि समर्पण अभियान के दौरान करीब 15 हजार चेक बाउंस हुए थे।इन चेक की कुल रकम करीब 22 करोड़ रुपए बताई गई थी। बाद में कई दानदाताओं से दोबारा चेक लेकर रकम की वसूली की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में होटल मैलरोज सील:मैनेजर और संचालक पर FIR, 30 अगस्त को होटल से 17 जुआरी पकड़े गए थे
    Next Article
    बरेली में भाजपा नेता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को देखते ही फायरिंग करके भाग रहा था,जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment