Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर ट्रस्ट ने 4 जून को पकड़ी थी चोरी:चंपत राय झूठ बोलते रहे; 5 जून को आरोपी के घर मिला था रुपयों से भरा बैग

    1 day ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जानकारी ट्रस्ट महासचिव चंपत राय को पहले से ही थी, लेकिन उन्होंने आरोपियों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की। बल्कि लोगों से झूठ बोलते रहे। बताया जा रहा है कि 4 जून को ट्रस्ट के पदाधिकारी को काउंटिंग रूम के टॉयलेट से नोटों के बंडल मिले थे। बंडल में करीब तीन से चार लाख रुपए थे। इसके बाद ट्रस्ट पदाधिकारी राम मंदिर की सुरक्षा में लगे पुलिसवालों को लेकर नोटों की काउंटिंग करने वाले कर्मचारी अविनाश शुक्ला के घर पहुंचे। वहां एक बैग मिला था। इसका सीसीटीवी सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि बैग रुपयों से भरा था। सूत्रों के अनुसार जब मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो ट्रस्ट से जुड़े कुछ कर्मचारियों ने चढ़ावे में गड़बड़ी की जानकारी 7 जून को मीडिया तक पहुंचा दी। उसी दिन पहले सपा के पूर्व विधायक पवन पांडेय और फिर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X पर यह मुद्दा उठाया। पुलिस इस मामले में आरोपियों के ठिकानों से अब तक 79.85 लाख रुपए बरामद कर चुकी है। अविनाश के घर पहुंची थी पुलिस, काले बैग के साथ बाहर निकला सूत्रों के अनुसार, 5 जून को ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ पुलिस टीम अविनाश शुक्ला के घर पहुंची। वहां उससे पूछताछ हुई। उसके घर से नकदी भी बरामद की गई। इसके बाद अविनाश शुक्ला को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ लेकर गई। इसका एक 24 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जो 5 जून की रात 8 बजकर 13 मिनट का है। वीडियो में अविनाश पीले रंग की शर्ट में दिख रहा है। जबकि मंदिर के एक कर्मचारी के हाथ में काले रंग का बैग है। सूत्रों के अनुसार काले बैग में रुपए थे। पुलिसकर्मी अविनाश शुक्ला को पकड़कर एक सफेद कार से ले जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बैग में रुपए मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 7 जून को चंपत राय ने कहा था- अब तक चोरी की बात सामने नहीं आई अखिलेश के आरोपों पर चंपत राय ने सफाई दी थी। उन्होंने कहा था, ट्रस्ट का समय-समय पर आंतरिक ऑडिट होता है। इस काम में ट्रस्ट और SBI बैंक के प्रतिनिधि शामिल रहते हैं। ऑडिट कई दिन तक चलता है। वही काम आजकल हो रहा है। अभी तक ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है। VIDEO देखिए… 8 आरोपियों के घरों पर पुलिस ने छापेमारी की रविवार को चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद 8 आरोपियों के घरों पर सुबह 7 बजे पुलिस की 8 टीमों ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 3 आरोपियों के घर पर ताला लगा था। पुलिस ने पड़ोसियों से सवाल-जवाब किए। चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर पर ताला लगा मिला। आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर पर भी छापेमारी हुई। खरीदी गई संपत्तियों के दस्तावेज और बैंक अकाउंट डिटेल खंगाले गए। पुलिस को अनुकल्प के घर डायरी और कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। पुलिस का मानना है कि डायरी राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण से संबंधित है। छापेमारी में राजस्व अधिकारियों खासकर लेखपालों को शामिल किया गया। पुलिस ने दोपहर 3 बजे तक करीब 8 घंटे जांच की। SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। 25 जून को ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर FIR दर्ज हुई। इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 को नामजद किया गया। हालांकि, चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं। FIR दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट ने सभी आरोपियों को तीन दिन के लिए जेल भेज दिया। शुक्रवार को ही मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। जानिए कैसे खुली राम मंदिर चोरी की पोल... बताया जा रहा है कि सेवादारों को मंदिर में सालों से चल रहे गबन की जानकारी थी। इसमें बड़े लोगों के नाम होने के कारण वे कुछ बोल नहीं रहे थे। पिछले 2 सालों में टिन्नू का दबदबा बढ़ा तो मंदिर में काम करने वाले एक गुट को यह चुभने लगा। इस गुट ने प्लानिंग बनाकर उससे करीबी बढ़ाई। फिर सभी तथ्य पता कर इसकी जानकारी मीडिया तक पहुंचा दी। ………………. ये खबर भी पढ़िए- अखिलेश बोले- भाजपा की निगाहें नेशन नहीं, डोनेशन पर:चढ़ावा चोरी के तार महाराष्ट्र से जुड़े; मैं राम मंदिर दर्शन करने जाऊंगा सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर कब जाएंगे, इस पर जवाब दिया। अखिलेश ने कहा कि इटावा में केदारेश्वर मंदिर बनते ही हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे। इस दौरान अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अयोध्या ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में जनता आक्रोशित है। सुना है डोनेशन के तार कर्नाटक और महाराष्ट्र से जुड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाहुबली का मोदी स्टाइल में चुनाव लड़ने का ऐलान:मंत्री नंदी को भूल नहीं पा रहे अखिलेश, राजभर की स्क्रिप्ट में झोल
    Next Article
    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा- 41,424 पदों के लिए रिजल्ट जारी:1.07 लाख अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देंगे; जिलेवार बनी कटऑफ लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment