Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम रहीम ओवरब्रिज निर्माण से भीषण जाम:पनवडिया रेलवे गुमटी 402-बी पर राहगीर परेशान, RPF तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर के ज्वालानगर क्षेत्र में स्थित राम रहीम ओवरब्रिज पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पुल की मरम्मत और निर्माण के चलते पनवडिया के पास रेलवे गुमटी संख्या 402-बी-ई-2 पर दिन-रात भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी रामवती, जो बुजुर्ग हैं और आंखों से कम देख पाती हैं, ने बताया कि प्रशासन को निर्माण शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करनी चाहिए थी। लगातार जाम के कारण उन्हें बाजार तक जाना भी मुश्किल हो गया है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना कठिन हो रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के दो जवानों को गुमटी पर तैनात किया है, ताकि गेट के खुलने और बंद होने के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो। हालांकि, भीड़ इतनी ज्यादा है कि इसे नियंत्रित करना सुरक्षा कर्मियों के लिए भी चुनौती बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में वैकल्पिक रास्ते तो हैं, लेकिन वे लंबे होने के कारण लोग शॉर्टकट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे एक ही स्थान पर यातायात का दबाव बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज का यह निर्माण कार्य करीब दो महीने तक चलेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस किल्लत, महिला बोली- बच्चे भूख से तड़प रहे:कानपुर में निडिल लगाए एजेंसी पर भटक रही महिला, ब्लैक में 3 हजार में मिल रहा सिलेंडर
    Next Article
    सड़क हादसे में युवक की मौत:तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, कानपुर का रहने वाला था मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment