Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में युवक की मौत:तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, कानपुर का रहने वाला था मृतक

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी-कानपुर हाईवे पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान कानपुर जिले के गोपाल नगर निवासी अभिषेक उर्फ टिंकू शुक्ला (34) के रूप में हुई है। बताया गया कि अभिषेक किसी काम से जालौन के उरई की ओर जा रहे थे।ॉ पुलिस कर रही आरोपी की तलाश इसी दौरान आटा थाना क्षेत्र के चमारी के पास हाईवे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक के पिता श्यामसुंदर ने बताया कि अभिषेक एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी राधिका और चार साल की बेटी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम रहीम ओवरब्रिज निर्माण से भीषण जाम:पनवडिया रेलवे गुमटी 402-बी पर राहगीर परेशान, RPF तैनात
    Next Article
    मुरादाबाद में बदमाश गिरफ्तार:चरस की तस्करी करता था, मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment