Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमजान-होली के लिए 21 थाने सेक्टर घोषित:सोनभद्र में शांति व्यवस्था हेतु प्रशासन की तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र जिला प्रशासन ने आगामी रमजान माह और होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने बताया कि जनपद के 21 थानों को सेक्टर के रूप में निर्धारित किया गया है, जहां सेक्टरवार स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी के अनुसार, वर्ष 2026 में रमजान का महीना 18 फरवरी से शुरू होकर मार्च में समाप्त हो सकता है। इस दौरान मुस्लिम बहुल इलाकों में दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं और पारंपरिक जुलूस भी निकाले जाते हैं, जहां बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। इसी अवधि में 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगभरी होली का त्योहार भी है। प्रशासन को आशंका है कि अत्यधिक भीड़ वाले स्थानों पर असामाजिक तत्व कानून-व्यवस्था भंग कर सकते हैं। रमजान और होली के दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशें हो सकती हैं। इसे देखते हुए विशेष सतर्कता और लगातार निगरानी की आवश्यकता है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद को चार जोन में बांटा गया है, जिनमें रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी, ओबरा और घोरावल तहसीलें शामिल हैं। संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट को जोनल मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी को जोनल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। पूरे जनपद में धारा-163 (2) बी.एन.एस. के तहत निषेधाज्ञा प्रभावी है। शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, तहसीलदार और क्षेत्रीय वनाधिकारी सहित विभिन्न अधिकारियों को भी नामित किया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायकों के फोन नहीं उठाने पर एक्सईएन को फटकार:आगरा में दिशा की मीटिंग में नहीं पहुंचे DRM, स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश
    Next Article
    रामजीलाल सुमन बोले- UP में अपराधियों के मन की सरकार:सपा सांसद ने कहा-अलीगढ़ में दलित समाज की बारात रोकना गलत है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment