Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राममंदिर आरोपी टिन्नू यादव से नाम जोड़ने पर अखिलेश भड़के:बोले- भाजपा सांसद 10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना FIR करूंगा

    8 hours ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू का नाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव से जोड़ा रहा है। झारखंड की गोड्‌डा सीट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने X पर लिखा- 'टिन्नू टीपू से ही तो बात कर रहा था।' सांसद के आरोप पर अखिलेश नाराज भड़क गए। उन्होंने सोमवार शाम 4:17 बजे सांसद निशिकांत दुबे को पोस्ट हटाने की सख्त चेतावनी दी। अखिलेश ने कहा- भाजपा सांसद 10 मिनट के भीतर अपना झूठा सोशल मीडिया पोस्ट हटा लें, नहीं तो उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अखिलेश ने यह भी कहा- जिन लोगों ने इस पोस्ट को शेयर या प्रचारित किया है, वे भी इसे तुरंत डिलीट करें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा और उसके समर्थक 'पीडीए समाज' को बदनाम करने के लिए झूठ फैला रहे हैं। पीडीए समाज इसका एकजुट होकर जवाब देगा। अखिलेश ने कहा- कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे तो कोई संगी-साथी बचाने नहीं आएगा अखिलेश ने कहा- जितना सत्ता पक्ष के सांसद का विशेषाधिकार होता है, उतना ही विशेषाधिकार विपक्ष के सांसद का भी होता है। पुरुषोत्तम प्रभु राम जी की मर्यादा और सामाजिक शालीनता, सभ्यता और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा के सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं कि वो इस झूठे ट्वीट-पोस्ट को डिलीट कर दें अन्यथा उनके खिलाफ तत्काल नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। याद रखें भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं, जब सालों-साल कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे तो कोई संगी-साथी भी बचाने नहीं आएगा। जो भगवान के नहीं हुए, वो इंसान के क्या होंगे। ‘पीडीए समाज’ को कलंकित व अपमानित करने के लिए भाजपाई और उनके संगी-साथी ये कुत्सित झूठ प्रचारित-प्रसारित कर रहे हैं। ’पीडीए समाज’ एकजुट होकर इसका जवाब देगा। ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरों’ का गिरोह जनाक्रोश के डर से अब अपने घरों में दुबका बैठा है और षड्यंत्र कर रहा है। अगर मुख़बिरों के वंशंजों में सत्य का साहस है तो अपने परंपरागत भूमिगत-सुरंगी निवास से बाहर आकर अयोध्यावासियों के सामने सरयू का जल हाथ में उठाकर ये बात कहें। क्यों टिन्नू का नाम अखिलेश से जोड़ा जा रहा? दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि टिन्नू यादव लगभग हर दिन एक या दो बार अखिलेश यादव से बात करता था। खबरों के मुताबिक, कॉल रिकॉर्ड से यह भी पता चला कि गिरफ्तारी से पहले टिन्नू सपा प्रमुख से दिन में तीन बार बात करता था। हालांकि टिन्नू यादव और अखिलेश यादव के बीच इतनी बार बातचीत क्यों हो रही थी, उनके बीच क्या बात हुई, और क्या उन बातचीत का मंदिर के दान की कथित चोरी से कोई लेना-देना था। इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए और न ही कॉल रिकॉर्डिंग की अधिकारिक पुष्टि की गई। चढ़ावा चोरी में FIR और गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव ने X पर एक पोस्ट में लिखा था- फुनगी को फांसी, शाखा को माफी। जिसका मतलब है कि छोटे लोगों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। सपा नेता बोले- टिन्नू की अखिलेश यादव से बातचीत की बात झूठी अयोध्या के पूर्व सपा विधायक पवन पांडेय ने टिन्नू यादव का नाम अखिलेश से जोड़े जाने पर कहा- राम मंदिर डकैती, चोरी और लूट के कारण पूरी दुनिया में कलंकित हुआ है। इसका कारण ट्रस्ट में बैठे लोग और ट्रस्ट के गुर्गे हैं। इनकी लूट की परंपरा रही है। इन्होंने यह पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाया कि मंदिर में लूट हो रही है, चढ़ावा चोरी हो रहा है। लोग पकड़े गए, जेल गए। छोटी मछलियां जेल गईं या नहीं, बड़ी मछलियां अभी बाहर तैर रही हैं, बड़े मगरमच्छ खुलेआम घूम रहे हैं। भाजपा और संघ के नेताओं को यह बात बुरी लग रही है कि सपा के नेता ने इनकी डकैती और चोरी उजागर कर दी। राम के नाम को दिनभर जपने वालों ने ही राम की मर्यादा को तार-तार किया। एक आरोपी है रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू। अब भाजपा के प्रवक्ता बता रहे हैं कि 900 से ज्यादा बार अखिलेश यादव से टिन्नू यादव की बात हुई, दिन में इतनी बार बात होती थी। अखिलेश यादव के कहने पर टिन्नू ने यह किया। मैं अयोध्या का एक छोटा सा सपा कार्यकर्ता हूं। मुझसे आज तक टिन्नू यादव ने कभी बात नहीं की, न ही कभी मुलाकात हुई। मैं भाजपा नेताओं को चुनौती देता हूं कि अगर आपमें दम है, आप ओरिजिनल हैं, डुप्लीकेट नहीं हैं, तो साबित करिए। वह CDR निकालिए, जिसमें अखिलेश यादव जी और टिन्नू यादव की बात हुई हो। अगर आप यह साबित कर देंगे, तो मैं राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा और दोबारा राजनीति नहीं करूंगा। अगर आप यह साबित नहीं कर पाएंगे, तो मुंह बंद रखिए। अखिलेश यादव को बदनाम करना और उनके खिलाफ झूठी साजिश करना बंद करिए। अखिलेश बोले- प्रत्याशी चोरी होने का डर है, हमें भाजपा से सावधान रहना पड़ेगा सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार दोपहर 1 बजे लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वोट चोरी के सवाल पर कहा- डर है कि वोट चोरी के साथ-साथ हमारा प्रत्याशी चोरी न हो जाए। हम लोगों को सावधान रहना पड़ेगा। पता लगा कि प्रत्याशी ही मैनेज हो गया। इसीलिए कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर हम लोगों ने बात की। अगर इनके पास विशेष सुझाव होगा तो अगली मीटिंग में हम लोग इन बातों पर ध्यान देंगे। सपा मुखिया ने कहा- हमारी आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। डबल इंजन चल नहीं रहे, टकरा रहे हैं। डबल इंजनों में पावर स्ट्रगल चल रही है। ऐसी पावर स्ट्रगल कि उन्हें श्रद्धा और आस्था की परवाह नहीं। लोग खजाना देखकर अंधे हो गए हैं। बहरा गए हैं। चोर को चोर ही नजर आते हैं। हम लोगों के लिए कहा जा रहा है कि हम लोग किसी के संपर्क में हैं। हम तो यह मानते हैं कि प्रभु श्री राम के बारे में जो पढ़ता है, वो लक्ष्मण रेखा खींच कर रखे। उन्होंने कहा- अन्याय, अत्याचार हर सीमा लांघ गया है। पूरी सरकार वनस्पति के नशे में है। दुनिया भर के राम भक्त संज्ञान लें। सनातनी संज्ञान लें। अयोध्या के पूज्य साधु-संत संज्ञान लें। सुप्रीम कोर्ट, लोकसभा अध्यक्ष संज्ञान लें। यूपी, अयोध्या के नागरिक संज्ञान लें। पीडीए समाज संज्ञान ले कि बीजेपी के लोग किसी भी सीमा तक झूठा प्रचार कर सकते हैं। अखिलेश ने कहा- सच्चाई तो ये है कि चोरों का गिरोह जन आक्रोश का सामना नहीं कर पा रहा है। यह गिरोह डरा हुआ है। इसीलिए घर बैठे हुए हैं। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स होता तो किसके हाथ में होती जांच। जब तक कि दिल्ली वाले कुछ सोच पाते लखनऊ वालों ने अपने हाथ में सब कुछ ले लिया। यही तो पावर स्ट्रगल है। अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें- 1. सपा के कामों पर शासन-प्रशासन जानबूझकर के अड़ंगा लगाया उन्होंने कहा- लखनऊ में जो काम सपा सरकार ने शुरू कराए थे, वो आज भी चल रहे हैं। कुछ का अब उद्घाटन हो रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री एक एटीआई की बिल्डिंग का उद्घाटन करने गए थे। डॉ. राम मनोहर लोहिया एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का काम 9 साल पहले खत्म हो जाना चाहिए था। शासन-प्रशासन जानबूझकर के अड़ंगा लगा रहा है। उन्होंने कहा- लखनऊ मेट्रो जितनी बनी थी, आज भी उतनी ही है। कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में पूरे प्रदेश और बाहर के लोगों को इलाज मिलता। कैंसर का फ्री और सस्ता इलाज मिलता। लेकिन, इस सरकार ने काम पूरा नहीं किया। अमूल का प्लांट, पराग का प्लांट, HCL, IIIT, डायल 100, पुलिस हेडक्वार्टर हमने बनाया। इन लोगों ने तो JPNIC को भी बर्बाद कर दिया। इतना बड़ा पार्क देश में नहीं देखने को मिलेगा, जितना जनेश्वर मिश्र पार्क था। ग्रीन कवर लखनऊ का हम लोगों ने बढ़ाया, रिवरफ्रंट बनाया, लेकिन उसे भी इस सरकार ने बर्बाद कर दिया। 2. भाजपा का पुराना इतिहास याद दिलाया अखिलेश ने कहा- मैं एक जानकारी दे दूं कि जिस समय भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था, गठन के समय पर इस बात की बहस हुई थी कि बीजेपी का रास्ता क्या होगा। उन्होंने तय किया था कि उनका रास्ता समाजवादी होगा, सेक्युलर होगा। उनके पास दिखाने के लिए कोई समाजवादी नेता या चेहरा नहीं था। जब उनके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए, तो उस समय जयप्रकाश नारायण की तस्वीर लगाकर साबित करने की कोशिश की गई कि वो सोशलिस्ट मूवमेंट के रास्ते पर चलेंगे। आज इतनी नफरत कर रहे हैं मुस्लिम भाइयों से। जबकि, उनके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावक भी मुस्लिम थे। 3. क्षेत्र नहीं बदलने देंगे, विधायक बदल देंगे सपा प्रमुख ने कहा- जो लखनऊ में भाजपा के विधायक हैं, वो क्षेत्र बदलने की तैयारी में हैं। लेकिन, हम लोग क्षेत्र नहीं बदलने देंगे, विधायक बदल देंगे। हम समाजवादी लोग तैयार हैं। उनकी उन्हीं के क्षेत्र में जमानत जब्त करा देंगे। समाजवादी विधायक बना देंगे। 4. हमारे मुख्यमंत्री बहुत अच्छे इंजीनियर हैं उन्होंने कहा- देश में सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज कहीं बंद हुए हैं तो उत्तर प्रदेश में हुए हैं। जबकि, हमारे मुख्यमंत्री बहुत अच्छे इंजीनियर हैं। लखनऊ का 7000 करोड़ का ग्रीन कॉरिडोर किसी इंजीनियर ने डिजाइन नहीं किया। यह मुख्यमंत्री जी ने खुद डिजाइन किया है। इसलिए आपको हर जगह रुक कर ही जाना पड़ेगा। 5. भाजपा की आम पार्टी पर तंज कसा एक पत्रकार ने पूछा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बोला है कि उत्तर प्रदेश में गुटबाजी न हो, तो ये किसकी ओर इशारा है? अखिलेश ने कहा- जहां आम खा रहे थे। आम खाने क्यों गए? अगर आम खाते हुए भी नहीं पता लगा तो वो नए हैं। अभी यूपी को समझ नहीं पाए हैं। 6. चीन से खतरा हमेशा बढ़ता चला जाएगा अखिलेश ने कहा- समाजवादी पार्टी का हमेशा पक्ष रहा है कि चीन से खतरा हमेशा बढ़ता चला जाएगा। अगर हम आजादी से पहले और आजादी के बाद का इतिहास उठाकर के देखें। सबसे ज्यादा जमीनें हमारी छीनी गई हैं। चीन के माध्यम से और चीन ने ही जमीन छीनी है। भारत की सीमा में सबसे ज्यादा अगर उल्लंघन किया है सीमा का तो वो चीन की फौजों ने किया है। लेकिन, सरकारें चुप रहती हैं। हमेशा चुप रहती हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- राममंदिर चोरी-ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय को एंट्री नहीं:अनिल मिश्रा भी नहीं पहुंचे; अध्यक्ष ने कहा था- महापाप की सजा मिलेगी अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय और गोपाल राव बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। दोनों मंदिर के कमरे में बैठे हुए हैं। ट्रस्टी अनिल मिश्रा भी बैठक में नहीं पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में दोनों का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    149 जगहों पर AQI सेंसर लगेंगे, वेयरहाउस पर टैक्स:LDA के पार्कों पर कमर्शियल फीस, पम्मी बने लखनऊ नगर निगम उपाध्यक्ष
    Next Article
    गाजियाबाद में 500 अवैध झुग्गियां हटाईं:यूपीसीडा और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नाले किनारे था कटाव का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment