Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामनवमी पर अमेठी में निकली शोभायात्रा:पूर्व विधायक प्रतिनिधि, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों लोग शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    11 hours ago

    1

    0

    अमेठी में रामनवमी के अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर से शुरू होकर पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद देवीपाटन मंदिर पर समाप्त होगी। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी, पूर्व विधायक गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह और उनकी पत्नी शाम्भवी सिंह, आरएसएस के जिला प्रचारक तथा सपा की महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। डीजे और बैंड बाजों के साथ निकली इस शोभायात्रा में कस्बे के सैकड़ों लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और बजरंगबली रथ पर सवार थीं, जिनकी यात्रा शुरू होने से पहले आरती की गई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।वही बड़ी संख्या में युवा भक्ति गानों पर झूमते नाचते नजर आए। देखें दो फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में घर-घर हुआ कन्या पूजन:कन्याओं को तिलक लगाकर उतारी आरती, भक्तों ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
    Next Article
    बुजुर्ग से 50 ग्राम सोना और लाखों की धोखाधड़ी:चकेरी में विश्वास जीतकर ठगी, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment