Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर अधिवक्ता हत्या को लेकर वकीलों का प्रदर्शन:लालगंज में प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

    18 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के लालगंज में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने रामपुर में अधिवक्ता की हत्या, रानीगंज एसडीएम की कार्यशैली और स्थानीय अधिवक्ता पर फायरिंग के विरोध में प्रदर्शन किया। वकीलों ने तहसील परिसर से लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे तक मार्च निकाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार को चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 11 फरवरी 2026 को रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद की जिला पंचायत कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। लालगंज कचहरी में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। इसी क्रम में प्रतापगढ़ जनपद की रानीगंज तहसील के एसडीएम की कार्यशैली को लेकर भी अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। वकीलों का आरोप है कि एसडीएम का प्रशासनिक व्यवहार संतोषजनक नहीं है, जिससे उनमें असंतोष व्याप्त है। उन्होंने एसडीएम रानीगंज के तत्काल स्थानांतरण की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर निवासी अधिवक्ता आलोक कुमार शुक्ला पर भी 11 फरवरी को फायरिंग की घटना सामने आई। बताया गया कि बातचीत के दौरान अचानक गोली चलाई गई, जिसमें अधिवक्ता की जान बाल-बाल बची। अधिवक्ताओं ने इस घटना को कानून व्यवस्था की गंभीर चूक बताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। रुलर्स बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने कहा कि रामपुर की निर्मम हत्या से पूरे प्रदेश का वकील समाज आंदोलित है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेने की मांग की। उन्होंने सरकार से प्रदेश में अब तक हुई अधिवक्ताओं की हत्याओं पर श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की। शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन सड़क से लेकर विधानसभा तक चलाया जाएगा। प्रदर्शन में संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, महामंत्री हरिश्चंद्र पांडे, मोहम्मद असलम, पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष पांडे, अधिवक्ता सिंटू मिश्रा, राहुल त्रिपाठी, प्रवीण यादव, विपिन शुक्ला, शैलेंद्र मिश्रा, दिनेश सिंह शिव नारायनन शुक्ल, के के शुक्ला, मिथलेश तिवारी, श्रीश पाण्डेय, शिवेंद्र तिवारी, विमल यादव, लाल स्नेहांश सिंह, नीरज सिंह, अश्वनी पाण्डेय, अजय मिश्रा, गिरजाकान्त द्विवेदी, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में टैक्स बार एसोसिएशन का प्रदर्शन:न्यायिक कार्य ठप, रामपुर में अधिवक्ता की हत्या को लेकर रोष
    Next Article
    देवरिया में बुजुर्ग ने गमछे से फंदा लगाकर किया सुसाइड:लार थाना क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला शव, घर में अकेले रहते थे; परिजन मुंबई में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment