Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बुजुर्ग ने गमछे से फंदा लगाकर किया सुसाइड:लार थाना क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला शव, घर में अकेले रहते थे; परिजन मुंबई में

    18 hours ago

    1

    0

    लार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में गुरुवार को एक 72 वर्षीय वृद्ध का शव उसके घर के दरवाजे पर स्थित चीकू के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान बंका पुत्र भिखी के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, बंका ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। बंका घर पर अकेले रहते थे। उनकी पत्नी लाल परी और दो बेटे भवसागर गुप्ता व नरेंद्र गुप्ता मुंबई में रहते हैं। पत्नी भी लगभग दो महीने पहले बेटों के पास मुंबई चली गई थीं। मृतक की तीन विवाहित बेटियां किरन, सुमन और नेहा हैं, जो अपने ससुराल में रहती हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वृद्ध अकेलेपन के कारण अवसाद में थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। उपनिरीक्षक परवेज आलम ने बताया कि डुमरी गांव में पेड़ से एक वृद्ध के लटकने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के बेटे और पत्नी को घटना की जानकारी दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर अधिवक्ता हत्या को लेकर वकीलों का प्रदर्शन:लालगंज में प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
    Next Article
    शामली में दो संगठनों का प्रदर्शन:मूलभूत सुविधाओं और बिजली दरों पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment