Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर एसपी ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश:लापरवाही पर चेतावनी, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन और क्राइम मीटिंग कर कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने साफ कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रामपुर में रविवार को पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद थाना प्रभारियों के साथ आयोजित क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध पर नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों पर कड़ी नजर रखने और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने थानों पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर उनका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर जोर दिया। साथ ही, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समयबद्ध जांच कर प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिए गए। महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए उन्होंने अपहृताओं की शीघ्र और सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लुटेरे, चोर, टॉप-10 अपराधी, इनामी और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शस्त्रों के निर्माण व बिक्री में लिप्त अपराधियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के साथ ही सम्मन और वारंट की समय पर तामील सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने बाजारों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग पर भी जोर दिया गया। अंत में उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे और आम जनता का भरोसा मजबूत हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन बेचने के लिए किया:जिसने हमारा घर गंगाजल से धुलवाया, वो दर्द नहीं समझ सकते
    Next Article
    शाहजहांपुर में दुर्गा माता मंदिर की सुरक्षा परखी:डीएम-एसपी ने की पूजा, सीसीटीवी और बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment