Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर जिला अस्पताल में कुत्तों का आतंक, मरीज-स्टाफ परेशान:इमरजेंसी-OT के बाहर मंडराते, सुरक्षा पर सवाल

    6 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिला अस्पताल में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बनी हुई है। इमरजेंसी गैलरी और महिला ऑपरेशन थिएटर के ठीक सामने कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते देखे जा रहे हैं, जिससे मरीज, तीमारदार और अस्पताल स्टाफ परेशान हैं। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में इमरजेंसी गैलरी में दो आवारा कुत्ते बेखौफ घूमते दिखे। इस दौरान वहां मौजूद पैरामेडिकल स्टाफ की दो नर्सें कुत्तों से बचते हुए सावधानी से आगे बढ़ीं। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर यह स्थिति चिंताजनक है। मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने भी अपनी चिंताएं साझा की हैं। रामेश्वर सिंह ने बताया कि अस्पताल में कुत्तों का लगातार घूमना असुरक्षा का माहौल पैदा करता है। राजेश सिंह के अनुसार, अस्पताल परिसर स्वच्छ होना चाहिए, लेकिन कुत्तों की मौजूदगी से स्वच्छता प्रभावित हो रही है। श्याम सिंह ने संक्रमण फैलने की आशंका जताई और कुत्तों को तुरंत हटाने की मांग की। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस बी.सी. सक्सेना ने बताया कि नगर पालिका को आवारा कुत्तों की समस्या के बारे में कई बार पत्र लिखकर सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर पर भी कुत्तों को पकड़वाकर परिसर से बाहर किया है और भविष्य में ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है। फिलहाल, अस्पताल आने वाले मरीज और उनके परिजन असुरक्षा के बीच इलाज कराने को मजबूर हैं। वे प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी एसपी ऑफिस गेट पर आग:ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव के कारण लगी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई
    Next Article
    जीएसटी चोरी आरोपी के परिजनों ने की मांग:शामली में फर्जी बिल मामले में जेल भेजे युवक की निष्पक्ष जांच हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment