Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर की दो बेटियों ने पास की यूपीएससी परीक्षा:रामपुर डीएम अजय कुमार ने सम्मानित कर बधाई दी

    13 hours ago

    1

    0

    रामपुर की दो बेटियों गरिमा सिंह और गुलफिजा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर दोनों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। जहां उनका सम्मान किया गया। दोनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अजय कुमार द्विवेदी से मुलाकात की। जहां डीएम ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गरिमा सिंह दढ़ियाल फत्तेवाला गांव की निवासी हैं। एक अधिवक्ता परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता राम अवतार सिंह कमिश्नरी में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। जबकि उनके बड़े भाई हर्ष कुमार सिंह रक्षा मंत्रालय में एएसओ के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां मनोज कुमारी ने एमए किया है। उन्होंने गरिमा की पढ़ाई में अहम भूमिका निभाई। गरिमा की प्रारंभिक शिक्षा मुरादाबाद के बाल सोनिया कॉलेज से हुई। जबकि इंटरमीडिएट केएम स्कूल से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने मिरांडा हाउस से बीएससी ऑनर्स (केमिस्ट्री) और आईआईटी इंदौर से एमएससी केमिस्ट्री की डिग्री प्राप्त की। गरिमा के अनुसार, उन्होंने हमेशा अपनी रुचि के विषयों का चयन किया, जो उनकी सफलता का आधार बना। दूसरी सफल अभ्यर्थी गुलफिजा शाहबाद तहसील के एक किसान परिवार से हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूल से पूरी की। गुलफिजा ने बताया कि यह उनकी पांचवीं कोशिश थी, जिसमें उन्हें सफलता मिली। उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल या संस्थान छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि कड़ी मेहनत और मजबूत इरादे ही सफलता की कुंजी होते हैं। गुलफिजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि किसान परिवार से होने के बावजूद उन्होंने उनकी पढ़ाई में कभी कोई बाधा नहीं आने दी। उनके अनुसार, यह उपलब्धि माता-पिता के समर्थन और प्रेरणा का ही परिणाम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में महिला को नशीला पेय पिलाकर लूटा:आरोपी फरार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
    Next Article
    रायबरेली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:अटौरा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment