Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में 3.21 लाख मतदाताओं के नाम हटाए:1,04,892 नए मतदाता सूची में शामिल, बिलासपुर विधानसभा सीट से सबसे कम वोटरों के नाम कटे

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में 166 दिनों तक चले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद नई वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस अभियान के तहत जिले में 1 लाख से अधिक नए मतदाता जोड़े गए हैं। जबकि 3 लाख से अधिक नाम सूची से हटाए गए हैं। अभियान के बाद अब रामपुर में कुल 15,41,073 मतदाता दर्ज हैं। इस दौरान कुल 1,04,892 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया, जबकि 3,21,571 मतदाताओं के नाम हटाए गए। जानिए विधानसभावार मतदाता.. रामपुर नगर विधानसभा सीट पर पहले लगभग 3,08,000 मतदाता थे। पुनरीक्षण के बाद 33,897 नए वोट जुड़े और करीब 21,800 नाम हटाए गए। अब यहां कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,20,090 हो गई है। चमरौंआ विधानसभा सीट पर 2,70,500 मतदाता दर्ज थे। अभियान के दौरान 20,917 नए वोट जोड़े गए और लगभग 11,800 नाम काटे गए। अब इस सीट पर कुल 2,79,590 मतदाता हैं। स्वार-टांडा विधानसभा सीट पर पहले 2,80,000 मतदाता थे। पुनरीक्षण में 16,432 नए वोट जुड़े। करीब 8,500 नाम हटाए गए। अब यहां कुल मतदाता संख्या 2,87,894 हो गई है। बिलासपुर विधानसभा सीट पर पहले करीब 3,15,000 मतदाता थे। अभियान में 19,266 नए वोट जुड़े और 7,100 नाम हटाए गए। अब इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,27,102 हो गई है। मिलक-शाहाबाद (सुरक्षित) विधानसभा सीट में पहले 3,18,000 मतदाता थे। यहां 14,380 नए वोट जोड़े गए और करीब 6,000 नाम हटाए गए। अब इस सीट पर कुल 3,26,397 मतदाता दर्ज हैं। जिले में 18-19 आयु वर्ग के 26,827 नए युवा मतदाता भी सूची में शामिल किए गए हैं। जेंडर रेशियो 841 और ईपी रेशियो 52.38 दर्ज किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह सूची पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ता पहुंचे थाने:बोले- इसमें बिल जमा करने के बाद भी माइनस बैलेंस दिख रहा है, पुराना मीटर लगवा दो
    Next Article
    हरदोई में 'स्कूल चलो अभियान' का आगाज:बीईओ ने रैली को दिखाई हरी झंडी, शत-प्रतिशत नामांकन पर फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment