Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में 506 ग्राम स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने नगदी, मोबाइल और बाइक बरामद की, केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने 8 अप्रैल को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 506 ग्राम स्मैक, 53,900 रुपए नकद, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान की गई। स्वार रोड स्थित मोरीगेट के पास आम के बाग में बने ट्यूबवेल के पास चारों आरोपी संदिग्ध अवस्था में मिले, जिनकी तलाशी लेने पर स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरेली निवासी इमरान खान, बदायूं निवासी शेर अफगन और रामपुर निवासी मुन्ना व इफ्तेखार अली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये सभी क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई में शामिल थे। बरामदगी के विवरण के अनुसार, इमरान के पास से 106 ग्राम स्मैक और 3900 रुपए, शेर अफगन व मुन्ना के पास से 100-100 ग्राम से अधिक स्मैक और 5000-5000 रुपए मिले। इफ्तेखार के पास से 187 ग्राम स्मैक और 40 हजार रुपए बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, एक हीरो स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में आम आदमी पार्टी की पदयात्रा का तीसरा दिन:संजय सिंह बोले- रोजगार-सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी, पहले लड़ेंगे पंचायत चुनाव
    Next Article
    योगी सरकार की बरेली को बड़ी सौगात:दिल्ली हाईवे पर चमकेगी नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप, 126 हेक्टेयर जमीन पर रचेगा विकास का नया इतिहास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment