Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में 7 स्पा सेंटर सील, 2 संचालक गिरफ्तार:नए एसपी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में नए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने सात स्पा सेंटरों को सील कर दिया। इस दौरान हंगामा करने वाले दो स्पा संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए एक संयुक्त टीम गठित की गई थी, जिसका नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट ने किया। टीम में पुलिस, नगर पालिका, फायर विभाग और महिला सुरक्षा दल के अधिकारी शामिल थे। यह अभियान थाना सिविल लाइन क्षेत्र में चलाया गया। अभियान के दौरान कई स्पा सेंटरों की गहन जांच की गई। जांच में पाया गया कि सात स्पा सेंटर बिना फायर विभाग और अन्य आवश्यक विभागों की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के संचालित हो रहे थे। नियमों के इस उल्लंघन पर इन सभी सेंटरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान दो स्पा सेंटर संचालकों ने मौके पर हंगामा किया और प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर ओंकार सिंह और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया। बाद में उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति और एनओसी के संचालित होने वाले संस्थानों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।इस कार्रवाई के बाद अन्य स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की इस सख्ती को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंझनपुर सीट पर कौन मजबूत, विधायक इंद्रजीत या कोई और:भाजपा से वीरेन्द्र कुमार या लाल बहादुर, बसपा से मोतीलाल या शैलेन्द्र कौन है आपकी पसंद
    Next Article
    अलीगढ़ BJP की नई टीम में गुटबाजी:जिले में सांसद गुट का दबदबा, महानगर में अपनों को तवज्जो; लिस्ट में बदले नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment