Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:सड़क किनारे बने स्लैब-छज्जे हटाए, दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में नगर पालिका ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को सख्त अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी के नेतृत्व में यह अभियान दोपहर करीब 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला, जिसमें नगर पालिका के मुख्य द्वार से लेकर नगर कोतवाली पुलिस चौकी तक सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान नगर पालिका टीम ने कई दर्जन दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए दुकानों के बाहर बने स्लैब, छज्जे और लोहे की रेलिंग को हटवाया। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया, जिससे अभियान तेजी से पूरा किया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर कोतवाली के कोतवाल प्रदीप मलिक सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में पूरा अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि कोई दुकानदार सड़क या सार्वजनिक स्थान पर दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अतिक्रमण हटाने में आने वाला खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में चोरी का पंपिंग सेट बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार, खेत से हुआ था चोरी; पूछताछ जारी
    Next Article
    आगरा में शिक्षकों का हल्ला बोल:मशाल जुलूस में उमड़ा गुस्सा,बोले-हमारा अनुभव ही योग्यता है, नौकरी मत छीनो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment