Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:घर में घुसकर लोहे की पट्टी से हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर के अलीगंज बेनजीर गांव में पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि 20 से 25 लोगों ने उनके घर में घुसकर लोहे की पाटल से हमला किया। पुलिस ने घायल को मेडिकल जांच के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष के विजय सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश के कारण दूसरे पक्ष के लगभग 20 से 25 लोग उनके घर में जबरन घुस आए और हमला कर दिया। विजय सिंह का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें लोहे की पट्टी से मारकर घायल कर दिया। घर के अन्य चार सदस्यों को भी मामूली चोटें आई हैं। विजय सिंह के अनुसार, हमले में अरविंद सिंह, भूप सिंह, नेत्र राम, अंकित, महेंद्र पाल, किशन लाल और नरेश सहित कई अन्य लोग शामिल थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने नगर कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल विजय सिंह को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई है और घायल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और मौके से जुटाए जा रहे साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियातन पुलिस की निगरानी बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाकियू लोकहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला:पुलिस ने दर्ज की FIR, भतीजे के साथ लौट रहे थे
    Next Article
    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ 17 मुकदमे का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:लंबे समय से तलाश में जुटी थी पुलिस, चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment