Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाकियू लोकहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला:पुलिस ने दर्ज की FIR, भतीजे के साथ लौट रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बाना पर कथित तौर पर हमला कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद सहित कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना गांव मोरपुर स्थित मार्केट के पास बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। गांव चितौली निवासी देवेंद्र बाना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने बेटे और भतीजे के साथ मोरपुर से अपने घर लौट रहे थे। तहरीर के अनुसार, मोरपुर मार्केट के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गांव मोरपुर के सोनू और सौरव अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर मौजूद थे। उन्होंने रास्ता रोककर पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से देवेंद्र बाना घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। भीड़ बढ़ती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी गई। घटना के बाद देवेंद्र बाना सीधे हाफिजपुर थाना पहुंचे और लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रूखाबाद में बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत:बेटा-दामाद गंभीर रूप से घायल, बाइक के उड़े परखच्चे
    Next Article
    रामपुर में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:घर में घुसकर लोहे की पट्टी से हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment