Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में जमीनी विवाद पर दो पक्ष भिड़े:मारपीट में बुजुर्ग महिला घायल, पुलिस वीडियो खंगाल रही

    4 hours ago

    2

    0

    रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला के घायल होने का आरोप है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिलक थाना क्षेत्र के कृप्या पांडे गांव निवासी हनीफ पुत्र नबी अहमद ने आरोप लगाया कि उन्होंने कमोरा गांव में एक प्लाट लखनाखेड़ा निवासी मुन्ने खां और हनीफ से खरीदा था। उनका दावा है कि उस समय बैनामा बाद में कराने की बात कहकर स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी की गई थी और प्लाट तभी से उनके कब्जे में है। दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही हनीफ के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे जब वह प्लाट पर निर्माण कार्य कराने पहुंचे, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिसमें एक बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए शहजादनगर थाने में तहरीर दी है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि यह मामला जमीनी विवाद से संबंधित है। दोनों पक्षों से तहरीरें मिली हैं। पुलिस वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्य और सबूत जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा और कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने निकाली पदयात्रा:महिला आरक्षण बिल पास न होने पर विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार
    Next Article
    वायरल गर्ल बोली- सनोज मिश्रा ने मेरा शोषण किया:डायरेक्टर समेत 4 के खिलाफ केरल में FIR कराई; मिश्रा की सफाई- ये साजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment